Patna News : 33 किमी की रफ्तार से चलीं तेज हवाएं, 4.6 एमएम बरसा पानी

रविवार की शाम तेज हवाओं के साथ पटना शहर के कई क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई, जिसके कारण अधिकतम तापमान में 6.7 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गयी.

संवाददाता, पटना : मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को शहर के मौसम में बदलाव देखा गया. दोपहर बाद आसमान को बादलों ने घेरना शुरू कर दिया था. शाम साढ़े चार बजे के करीब राजधानी पूरी तरह से काले बादलों से ढक गयी. इसके बाद तेज हवाओं के साथ शहर के कई क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई, जबकि कुछ इलाकों में बूंदाबांदी ही हुई. मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि शहर में 33 किमी की रफ्तार से दक्षिण-पूर्वी हवाएं आधा घंटा तक चलीं. वहीं, 4.6 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गयी है. बारिश व बादल के कारण रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान उससे अधिक 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

दोपहर बाद मौसम हुआ सुहाना

मौसम में परिवर्तन के कारण शहर के अधिकतम तापमान में एक दिन में 6.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी. शनिवार को जहां शहर का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, वहीं रविवार को अधिकतम पारा 36.5 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं, न्यूनतम तापमान में लगभग दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गयी. शनिवार को शहर का न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस, जबकि रविवार को न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

आज भी बारिश की संभावना

सोमवार को भी जिले के शहरी क्षेत्र के अलावा बख्तियारपुर, बाढ़, बेलछी, बिहटा, बिक्रम, दानापुर, खगौल, दनियावां, फतुहा, घोसवरी, खुसरूपुर, मनेर, मोकामा, पुनपुन सहित सभी ब्लॉकों में भी आंधी-पानी का रेड अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 50 से 60 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चल सकती हैं. मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि रविवार से दो दिनों तक हल्की से तेज वर्षा (10-50 एमएम) व उससे आगे दो दिनों तक हल्की बारिश प्रदेश के अधिकतर भागों में हो सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >