Vande Bharat: गोरखपुर से पाटलिपुत्र जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर फिर पत्थरबाजी, टूटा खिड़की का कांच, CCTV फुटेज में क्या दिखा?

Vande Bharat: बिहार में एक बार फिर वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी हुई. जिसके कारण खिड़की का कांच टूट गया. यात्री थोड़ी देर के लिए दहशत में आ गए. इधर, सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है.

Vande Bharat: गोरखपुर से पाटलिपुत्र जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर एक बार फिर से पत्थरबाजी को लेकर खबर सामने आ गई है. जिसके बाद ट्रेन में बैठे यात्री कुछ देर के लिए दहशत में आ गए. जानकारी के मुताबिक, 26502 वंदे भारत एक्सप्रेस गोरखपुर से पाटलिपुत्र जा रही थी. इस दौरान मेहसी-मोतीपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी हुई. इस घटना में सी सिक्स बोगी की एक और दो नंबर सीट का शीशा टूट गया. यात्री दहशत में आ गए. हालांकि, इस घटना में किसी भी यात्री के चोटिल या फिर घायल होने की सूचना नहीं है.

महम्मदपुर बलमी गांव के पास पत्थरबाजी

इसके बाद ट्रेन के खिड़की के टूटे कांच को मुजफ्फरपुर में सही किया गया. इधर, सूत्रों की माने तो, मोतीपुर-मेहसी के बीच महम्मदपुर बलमी गांव के पास पत्थरबाजी की बर है. सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि, करीब 10 साल के कुछ बच्चे ट्रेन पर पत्थरबाजी करते हुए दिख रहे हैं. हालांकि, फुटेज को लेकर सत्यापन किया जा रहा है. इसके बाद ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी. वहीं, इस घटना को लेकर आरपीएफ बापूधाम के इंस्पेक्टर भरत कुमार की ओर से पुष्टि की गई है.

आरपीएफ ने चलाया जागरूकता अभियान

मामले में बताया जा रहा है कि, केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. वहीं, वंदे भारत पर हुई पत्थरबाजी को लेकर आरपीएफ बापूधाम मोतिहारी की टीम ने मोतीपुर और मोतीपुर के महम्मदपुर बलमी गांव के ग्रामीणों के बीच जन जागरूकता अभियान चलाया.

30 जून को भी हुई थी घटना

याद दिला दें कि, इससे पहले 30 जून को भी मोतीपुर आउटर पर वंदे भारत ट्रेन पर पत्थरबाजी हुई थी. दो लोगों को पकड़ा भी गया था. साथ ही बापूधाम मोतिहारी आरपीएफ की ओर से अज्ञात पर मामला दर्ज किया गया था. उस वक्त भी सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया था. साथ ही पत्थरबाजी करने वाले की पहचान के लिए आरपीएफ बापूधाम मोतिहारी की टीम को गोरखपुर भेजा गया था.

Also Read: बिहार में कोसी के कहर से बचने में अब एआई करेगा मदद, नया वॉर्निंग सिस्टम इस तरह करता है अलर्ट…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >