एसटीइटी 2024 का रिजल्ट कार्ड का 20 से 27 मई 11 केंद्रों पर मिलेगा

एसटीइटी 2024 के पेपर वन और पेपर टू का रिजल्ट कार्ड 20 से 27 मई तक पटना के विभिन्न केंद्रों पर वितरित किया जायेगा

संवाददाता, पटना

एसटीइटी 2024 के पेपर वन और पेपर टू का रिजल्ट कार्ड 20 से 27 मई तक पटना के विभिन्न केंद्रों पर वितरित किया जायेगा. जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने एसटीइटी 2024 के पेपर वन और पेपर टू का रिजल्ट कार्ड जिला शिक्षा कार्यालय को उपलब्ध करा दिया है. जिला शिक्षा कार्यालय की ओर से रिजल्ट कार्ड का वितरण 20 से 27 मई तक पटना में किया जायेगा. जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि रिजल्ट कार्ड के वितरण के लिए राजधानी में 11 केंद्र बनाये गये हैं, जिनमें बीएन कॉलेजिएट स्कूल, बांकीपुर उच्च माध्यमिक विद्यालय, बालक उच्च माध्यमिक विद्यालय शास्त्री नगर, केबी सहाय उच्च माध्यमिक विद्यालय शेखपुरा, राजकीयकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय चिरैयाटांड़, बालक उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेंद्र नगर, जीडी पाटलिपुत्रा उच्च माध्यमिक विद्यालय कदमकुआं और पीएन एंग्लो संस्कृत उच्च माध्यमिक विद्यालय नया टोला, दारोगा प्रसाद राय उच्च माध्यमिक विद्यालय सरीस्ताबाद, कमला नेहरु बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गर्दनीबाग और शहीद राजेंद्र प्रसाद सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गर्दनीबाग शामिल हैं. अभ्यर्थी निर्धारित तिथि पर एसटीइटी पेपर वन और पेपर टू का रिजल्ट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं. निर्धारित केंद्रों पर रिजल्ट कार्ड का वितरण 20 से 27 मई के बीच सुबह 10:30 से चार बजे तक किया जायेगा.

अभ्यर्थी को स्वयं आना होगा रिजल्ट कार्ड लेने

निर्धारित केंद्रों पर रिजल्ट कार्ड लेने के लिए अभ्यर्थी को स्वयं उपस्थित होना होगा. इसके लिए उन्हें उक्त परीक्षा से संबंधित प्रवेश पत्र की छाया प्रति या वेब कॉपी, फोटो युक्त भारत सरकार या राज्य सरकार द्वारा निर्गत वैद्य पहचान पत्र की स्व अभिप्रमाणित छाया प्रति लानी होगी, तभी उनको रिजल्ट कार्ड दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag pradhan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >