स्टार इंडिया ने जीता वीमेंस खो-खो लीग सीजन-2 का खिताब

खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के तत्वावधान में वैशाली के महुआ में आयोजित पांच दिवसीय वीमेंस खो-खो लीग का खिताब स्टार इंडिया ने जीत लिया है.

पटना. खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के तत्वावधान में वैशाली के महुआ में आयोजित पांच दिवसीय वीमेंस खो-खो लीग का खिताब स्टार इंडिया ने जीत लिया है. रविवार की रात फ्लड लाइट में खेले गये रोमांचक फाइनल में स्टार इंडिया ने रेड रेजर्स को 12-6 से पराजित किया. फाइनल मैच में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हुई. एक-एक अंक के लिए खिलाड़ी जूझती रहीं. बेस्ट प्लेयर का अवॉर्ड रेड रेंजर्स की गुंजन कुमार को मिला. बेस्ट प्लेयर ऑफ द लीगका पुरस्कार स्टार इंडिया की लक्ष्मी कुमारी को दिया गया. विजेता और उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी, प्रशस्ति पत्र, कैश प्राइज से सम्मानित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DHARMNATH PRASAD

DHARMNATH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >