SSC Paper Leak: बिहार के इस जिले से पेपर लीक का आरोपी धराया, क्राइम ब्रांच की टीम ने की बड़ी कार्रवाई

SSC Paper Leak: बिहार के समस्तीपुर से ओडिशा एसएससी पेपर लीक के आरोपी को पकड़ा गया. समस्तीपुर के खानपुर इलाके में छापेमारी की गई. ओडिशा क्राइम ब्रांच के एएसपी विकास रंजन बेहुरा ने बताया कि 2023 में ओडिशा एसएससी ने जेईई परीक्षा आयोजित की थी. उसका प्रश्न पत्र पहले ही लीक हो गया था.

SSC Paper Leak: ओडिशा एसएससी पेपर लीक के मामले में क्राइम ब्रांच की टीम ने समस्तीपुर के खानपुर इलाके में स्थानीय पुलिस के सहयोग से एक और आरोपित को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपित की पहचान खानपुर थाने की खानपुर उत्तरी पंचायत के निवासी राजमोहन प्रसाद के रूप में हुई है. ओडिशा क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार आरोपित को कोर्ट में पेश किया और ट्रांजिट रिमांड में लेकर अपने साथ ले गयी.

2023 में हुआ था पेपर लीक

ओडिशा क्राइम ब्रांच के एएसपी विकास रंजन बेहुरा ने बताया कि 2023 में ओडिशा एसएससी (कर्मचारी चयन आयोग) ने जेईई परीक्षा आयोजित की थी. उसका प्रश्न पत्र पहले ही लीक हो गया था. 2023 में 15 जुलाई को इसकी सूचना ओडिशा पुलिस को मिली. इसके बाद ओडिशा और पश्चिम बंगाल सीमा इलाके के दीघा इलाके में छापेमारी की गयी. इसमें ओडिशा पुलिस ने एसएससी जेईई प्रश्न पत्र के साथ करीब 87 लोगों को गिरफ्तार किया.

अब तक कई आरोपियों को किया गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार किये गए लोगों में प्रश्न पत्र लीक करने वाले गिरोह के दर्जनों सदस्य और अभ्यर्थी शामिल थे. पकड़े गये आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने बाद में प्रश्न पत्र लीक करने वाले गिरोह के कई अन्य सदस्यों को गिरफ्तार किया. इसमें बिहार, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कई शामिल हैं.

एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित राज प्रसाद भी उसी गिरोह का एक सक्रिय सदस्य है. 2023 में समस्तीपुर के विद्यापतिनगर के विजेंद्र गुप्ता और उसके शागिर्द वैशाली जिले के विशाल चौरसिसा और वीरेंद्र पासवान को रिमांड पर लिया गया था. पूछताछ में पता चला कि राजमोहन प्रसाद विजेंद्र गुप्ता का करीबी रिश्तेदार है. वह स्थानीय स्तर पर गिरोह का संचालन कर रहा था. इस रैकेट में बिहार के कई अन्य लोग भी शामिल हैं.

छापेमारी के दौरान जब्त की गई थी कार

एएसपी विकास रंजन बेहुरा ने बताया कि छापेमारी के दौरान एक कार भी जब्त की गयी थी. जब्त वाहन समस्तीपुर के खानपुर उत्तरी निवासी राजमोहन प्रसाद की थी. ओडिशा पुलिस लंबे समय से राजमोहन की तलाश में थी. गिरफ्तार आरोपित पहले भी बिहार टीईटी सहित कई प्रतियोगी परीक्षाओं का प्रश्न पत्र लीक करा चुका है. उन्होंने बताया कि प्रश्न पत्र लीक करने वाले इंटर स्टेट गैंग है, इसमें बिहार, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के दर्जनों एक्टिव मेंबर हैं.

Also Read: Samrat Choudhary: सम्राट चौधरी ने लॉन्च किया दमदार पोर्टल, ऐसे कर सकते हैं लॉग इन, मिलेंगी ये सुविधाएं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >