पटना मेट्रो निर्माण कार्य में लायें तेजी: सीएम

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना मेट्रो निर्माण कार्य में तेजी लाने का अधिकारियों को निर्देश दिया है.

:: मुख्यमंत्री ने पटना मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्यों की प्रगति का लिया जायजा, :: बैरिया स्थित पटना मेट्रो टर्मिनल एवं जीरोमाईल मेट्रो स्टेशन के निर्माणाधीन कार्यों का किया स्थल निरीक्षण संवाददाता, पटना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना मेट्रो निर्माण कार्य में तेजी लाने का अधिकारियों को निर्देश दिया है. उन्होंने कहा है कि पटना मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्य को लेकर हम लगातार निरीक्षण करते रहे हैं ताकि निर्माण बेहतर ढंग से हो. निर्माण कार्य में किसी प्रकार की बाधा नहीं हो, इसको लेकर हमने लगातार अधिकारियों को निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री ने यह बातें मंगलवार को पटना मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेने और बैरिया स्थित पटना मेट्रो टर्मिनल एवं जीरोमाइल मेट्रो स्टेशन के निर्माणाधीन कार्यों का स्थल निरीक्षण करने के बाद कहीं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बैरिया स्थित पटना मेट्रो टर्मिनल का स्थल निरीक्षण कर मेट्रो रेल के डिब्बे, रेलवे ट्रैक, यार्ड, पावर ग्रीड आदि का जायजा लिया. निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से पटना मेट्रो रेल के निर्माण कार्यों की प्रगति एवं अद्यतन स्थिति की जानकारी ली. अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि बैरिया स्थित पटना मेट्रो टर्मिनल परिसर में ही मेट्रो रेल का ठहराव, रखरखाव और साफ-सफाई होगा. यहां बने प्रशासनिक भवन से मेट्रो रेल के सुचारू परिचालन का प्रबंधन कार्य किया जायेगा. निरीक्षण के दौरान नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह ने मेट्रो स्टेशन पर स्वचालित सीढ़ी, टिकट काउंटर, यात्री सुविधा, पब्लिक एरिया, पेड एरिया, लिफ्ट, प्लेटफॉर्म तक जाने का रास्ता सहित अन्य उपलब्ध करायी जाने वाली आवश्यक सुविधाओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया. ये रहे मौजूद इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, पटना प्रमंडल के आयुक्त डॉ चंद्रशेखर सिंह, पटना के जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम सहित पटना मेट्रो रेल परियोजना के अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Durgesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >