त्योहारों पर नहीं होगी टिकट की परेशानी, दिल्ली से बिहार के इस स्टेशन के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

Special Train: त्योहारी सीजन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए टिकट नहीं मिलना एक बहुत बड़ी समस्या है. इस समस्या को दूर करने के उद्देश्य से भारतीय रेलवे ने पटना के लिए एक स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है. रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार यात्रियों की सुविधा के लिए आनंद विहार टर्मिनल से पटना जंक्शन के बीच स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा.

Special Train: त्योहारी सीजन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए टिकट नहीं मिलना एक बहुत बड़ी समस्या है. इस समस्या को दूर करने के उद्देश्य से भारतीय रेलवे ने पटना के लिए एक स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है. रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार यात्रियों की सुविधा के लिए आनंद विहार टर्मिनल से पटना जंक्शन के बीच स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा. इसके अलावा रेलवे ने भागलपुर वाया सैरांग-आनंद विहार टर्मिनल राजधानी एक्सप्रेस की समय सारिणी जारी की है.

स्पेशल ट्रेन

इस कड़ी में ट्रेन संख्या 02391 पटना जंक्शन से प्रत्येक शनिवार (20 सितंबर से 29 नवंबर तक) रात 10.20 पर चलकर अगली शाम 6.30 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी. वापसी में यह ट्रेन नंबर 02392 आनंद विहार टर्मिनल से प्रत्येक रविवार (21 सितंबर से 30 नवंबर तक) रात 11.20 बजे चलकर अगली शाम 5.20 बजे पटना पहुंचेगी.

सैरांग-आनंद विहार टर्मिनल राजधानी एक्सप्रेस

साथ ही रेलवे ने भागलपुर वाया सैरांग-आनंद विहार टर्मिनल राजधानी एक्सप्रेस की समय सारिणी जारी की है. यह गाड़ी 13 सितंबर को स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाई जाएगी. इस स्पेशल ट्रेन में फर्स्ट एसी का-1, सेकेंड एसी के-4 व थर्ड एसी के-12 समेत कुल 20 कोच होंगे.

इन स्टेशनों से गुजरेगी ट्रेन

ट्रेन रास्ते में बैराबी, हाईलाकांदि, बदरपुर, न्यू हाफलोंग, होजाई, गुवाहाटी, रंगिया, बारपेटा रोड, न्यू बोंगाईगांव, न्यू कूच बिहार, न्यू जलपाईगुड़ी, मालदा टाउन, साहिबगंज होते हुए भागलपुर पहुंचेगी. जबकि जमालपुर, पटना, डीडीयू, कानपुर सेंट्रल होते हुए रविवार सुबह 10:50 बजे आनंद विहार पहुंच जाएगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली से 21 सितंबर से शुरू होगा परिचालन

रेलवे की तरफ से साझा की गई जानकारी के मुताबिक, वापसी में यह स्पेशल ट्रेन रविवार शाम 07:50 बजे आनंद विहार से रवाना होगी और सोमवार दोपहर 12:25 बजे भागलपुर होते हुए गंतव्य तक जाएगी. ट्रेन का संचालन सैरांग से 19 सितंबर और दिल्ली से 21 सितंबर से शुरू किए जाने की तैयारी है.

इसे भी पढ़ें: पटना और इस राज्य के बीच चलेगी नई राजधानी, बिहार के इन स्टेशनों पर भी होगा ठहराव

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rani thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >