पटना से राजगीर, किऊल और गया के बीच चलेंगी स्पेशल पैसेंजर ट्रेनें , जानें ट्रेन नंबर और टाइमिंग

Patna to Rajgir Kiul and Gaya Train: अब पटना से गया, राजगीर और किऊल जाने में यात्रियों की काफी आसानी होगी. भारतीय रेलवे के इस निर्णय से उन यात्रियों को काफी लाभ होगा जो रोजाना यात्रा करते हैं.

Patna to Rajgir Kiul and Gaya Train: यात्रियों की सहूलियत के लिए पटना से विभिन्न जिलों के लिए पैसेंजर स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया है. इन ट्रेनों के चलने से गया, राजगीर और किऊल जाने वाले यात्रियों को लाभ मिलेगा. ट्रेन नंबर- 03201/03202 राजगीर-पटना फास्ट पैसेंजर स्पेशल 31 दिसंबर तक रोज़ चलेगी. ट्रेन नंबर 03206/03205 पटना-किऊल फास्ट पैसेंजर स्पेशल भी 31 दिसंबर तक प्रतिदिन चलेगी. ट्रेन नंबर 03656/03655 गया-पटना पैसेंजर स्पेशल 31 दिसंबर तक रोज़ चलेगी और ट्रेन नंबर 03668/03667 गया-पटना स्पेशल 07 जनवरी तक हर सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित होगी.

अब 2 घंटे में राजगीर से पटना

भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निरंतर प्रयास कर रहा है. इसी क्रम में, राज्य के दो प्रमुख शहरों, राजगीर और पटना के बीच यात्रा का समय कम हो गया है. राजगीर-पटना फास्ट पैसेंजर स्पेशल यात्रियों का समय बचाएगी. इससे पटना आने-जाने वाले यात्रियों को बहुत लाभ होगा, खासकर उन लोगों को जो रोजाना यात्रा करते हैं.

जाने क्या-क्या फायदा होगा

यह नई ट्रेन राजगीर, गया और किउल के लोगों के लिए वरदान साबित होगी. मालूम हो कि पहले राजगीर, गया और किऊल से पटना आने-जाने के लिए लंबा सफर तय करना पड़ता था. ट्रेनें काफी लेट हो जाती थी. लेकिन अब इन शहरों से सफर करना बहुत छोटा और आरामदायक हो जाएगा. भारतीय रेलवे के इस निर्णय से व्यापार और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा. इन शहरों के लोग आसानी से पटना आ-जा सकेंगे, इससे आर्थिक गतिविधियों में तेजी आएगी.

इसे भी पढ़ें: पटना पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, राजा गैंग के तीन सदस्य को किया गिरफ्तार, करता था ये कांड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >