मुहर्रम पर विशेष अलर्ट, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई शुरू

मुहर्रम पर विशेष अलर्ट, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई शुरू

13719 ताजिया जुलूस निकाले जायेंगे, 20 जिले संवेदनशील संवाददाता, पटना मुहर्रम को लेकर छह और सात जुलाई को राज्यभर में 13719 ताजिया जुलूस निकाले जायेंगे. संवेदनशीलता को देखते हुए बिहार पुलिस ने दो दिनों के लिए विशेष सतर्कता लागू कर दी है. वहीं, कुछ जगहों पर नियमों के उल्लंघन की शिकायतों के बाद पुलिस ने कार्रवाई भी शुरू कर दी है.मुख्यालय और सभी जिलों में कंट्रोल रूम 24 घंटे संचालित हो रहे हैं. पुलिस मुख्यालय में एसपी स्तर के नोडल अधिकारी की निगरानी में छह डीएसपी को चार-चार घंटे की शिफ्ट में तैनात किया गया है. रेंजवार इंस्पेक्टर और एसआइ को सूचनाएं जुटाने और विश्लेषण का कार्य सौंपा गया है. सभी जिलों से हर दो घंटे पर रिपोर्ट ली जा रही है. पुलिस मुख्यालय के अनुसार, जुलूस के दौरान निर्धारित शर्तों का उल्लंघन कर अशांति फैलाने, सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने और सार्वजनिक व्यवस्था को बाधित करने की कोशिश करने वालों की पहचान कर उन पर कानूनी कार्रवाई शुरू की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >