राज्य के विद्यार्थियों को अब अंतरिक्ष विज्ञान से जुड़ी नयी और आधुनिक शिक्षा मिलेगी

आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय (एकेयू) पटना ने कोडीमैथ्स के साथ एक ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया है.

-आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय और कोडीमैथ्स के बीच हुआ समझौता

संवाददाता, पटना

राज्य में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को अब अंतरिक्ष विज्ञान से जुड़ी नयी और आधुनिक शिक्षा का सुनहरा मौका मिलेगा. आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय (एकेयू) पटना ने कोडीमैथ्स के साथ एक ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया है. एकेयू के कुलपति शरद कुमार यादव ने कहा कि इस साझेदारी का मकसद राज्य के हर जिले के विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी से जोड़ना और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना है. उन्होंने कहा कि इस साझेदारी से बिहार के विद्यार्थी अब केवल डॉक्टर-इंजीनियर तक सीमित न रहकर अंतरिक्ष वैज्ञानिक, शोधकर्ता और टेक्नोलॉजिस्ट भी बन सकेंगे. यह पहल बिहार को अंतरिक्ष शिक्षा के मानचित्र पर लाने में मदद करेगी. इस ऐतिहासिक समझौते से उम्मीद की जा रही है कि आने वाले वर्षों में बिहार से नयी पीढ़ी के वैज्ञानिक, शोधकर्ता और अंतरिक्ष की पढ़ाई में रुचि रखने वाले विद्यार्थी होंगे जो न केवल राज्य का बल्कि पूरे देश का नाम रोशन करेंगे. कोडीमैथ्स की प्रमुख पहल अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष विज्ञान ओलिंपियाड पहले से ही दुनिया के कई देशों में लोकप्रिय है. अब इस समझौते के बाद इसे बिहार के हर जिले तक पहुंचाया जायेगा. इसका फायदा यह होगा कि गांव-कस्बों से लेकर बड़े शहरों तक के विद्यार्थी इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMBER MD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >