पटना. पटना मार्केट स्थित मीना बाजार के प्रोपराइटर सैयद आबिद इमाम ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर मीना बाजार को इमाम परिवार की निजी संपत्ति बतायी है. उन्होंने कहा कि यह संपत्ति पूर्व राज्यसभा सांसद बैरिस्टर स्वर्गीय सैयद हैदर इमाम अपने निजी बगीचे को हटाकर किया था. पिछले दो वर्षों से मीना बाजार का प्रबंधन वतर्मान प्रोपराइटर सैयद आबिद इमाम के बच्चों द्वारा संभाला जा रहा है. उन्होंने बताया कि मीना बाजार के दुकानदारों से पहचान दस्तावेज मांगा गया तो वे दस्तावेज देने से इंकार कर रहे हैं. कुछ लोग मीना बाजार को सरकारी संपत्ति बताकर इस निजी संपत्ति को हड़पने का प्रयास कर रहे हैं. प्रोपराइटर ने स्थानीय थाने में सत्यापन के लिये औपचारिक रूप से सहायता मांगी. लेकिन कुछ लोग कानूनी प्राधिकार की खुलेआम अवहेलना कर रहे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
