पटना में 1509 पुड़िया स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, हेलमेट में छिपाकर ले जा रहा था नशे का सामान

Patna smack smuggling: राजीवनगर थाना पुलिस ने वाहन जांच के दौरान 1509 पुड़िया स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. जब्त की गई स्मैक की अनुमानित कीमत 6.70 लाख रुपये बताई जा रही है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर गिरोह का पर्दाफाश करने की कोशिश कर रही है.

Patna smack smuggling: राजीव नगर थाना पुलिस ने मंगलवार सुबह वाहन जांच अभियान के दौरान 1509 पुड़िया स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. बरामद मादक पदार्थ का कुल वजन 585.37 ग्राम है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 6.70 लाख रुपये बताई जा रही है. पुलिस ने आरोपी के पास से मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और नकदी भी जब्त की है.

डीएसपी विधि व्यवस्था-दो कोमल मीणा ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे नेपाली नगर के समीप वाहन जांच की जा रही थी. इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार युवक पुलिस को देखकर भागने लगा. उसके संदिग्ध व्यवहार को देखते हुए पुलिस टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया.

हेलमेट के अंदर छिपाई थी 1509 पुड़िया स्मैक

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के हेलमेट के अंदर छिपाकर रखी गई दो प्लास्टिक की थैलियों से कुल 1509 पुड़िया स्मैक बरामद की. इनमें एक थैली में 576 और दूसरी थैली में 933 पुड़िया स्मैक रखी गई थी. बरामद मादक पदार्थ का कुल वजन 585.37 ग्राम है. पुलिस के अनुसार, बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 6 लाख 70 हजार रुपये आंकी गई है.

भोजपुर का रहने वाला है आरोपी

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 28 वर्षीय रवि कुमार के रूप में हुई है. वह भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बेहरा गांव का निवासी है. उसके कब्जे से एक मोटरसाइकिल, एक स्क्रीन टच मोबाइल फोन और 1559 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं.

एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला

इस संबंध में राजीव नगर थाना में कांड संख्या 453/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8(सी)/21(सी) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है.

इसके साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वह स्मैक की खेप कहां से लेकर आया था और इसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की क्या भूमिका है. पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और जल्द ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >