सजावट का सामान बेचने की आड़ में कर रहे थे चोरी, छह गिरफ्तार

patna news: फुलवारीशरीफ. सजावट और घरेलू सामान बेचने की आड़ में घरों में घुसकर चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश परसा बाजार थाना पुलिस ने किया है.

फुलवारीशरीफ. सजावट और घरेलू सामान बेचने की आड़ में घरों में घुसकर चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश परसा बाजार थाना पुलिस ने किया है. पुलिस ने इस गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनमें पांच महिलाएं शामिल हैं. ये महिलाएं दिन में मोहल्लों में घूम-घूम कर सजावटी सामान और मधु बेचने के बहाने घरों की रेकी करती थीं. बाद में मौका मिलते ही घरों में घुसकर मोबाइल और कीमती सामान पर हाथ साफ कर देती थीं. गिरोह के पास से पुलिस ने 41 चोरी के मोबाइल बरामद किये हैं, जिनमें कई महंगे स्मार्टफोन और आइफोन भी हैं. परसा बाजार थानाध्यक्ष मेनका रानी ने बताया कि लगातार घरों में चोरी व मोबाइल चोरी की वारदात की शिकायत के बाद पुलिस इस गिरोह को पकड़ने के लिए लगी. इसी क्रम में पता लगा कि शिव नगर बांध पर अवैध शराब बेची जा रही है. पुलिस इनको पकड़ने के लिए गयी पुलिस को शराब नहीं मिली मगर पुलिस ने पाया कि घर की महिलाएं एक झोले में और कुछ बिस्तर के नीचे मोबाइल को छुपा कर रखे हुए हैं. पूछताछ के क्रम में पता चला कि यह महिलाएं बेचने और कूड़ा चूनने के बहाने घरों में जा कर चोरी करती हैं और पुरुष स्टेशन पर बस अड्डे पर ऑटो पर मोबाइल लूटपाट करते हैं. मंगलवार को भी जक्कनपुर से दो मोबाइल इन लोगों ने घर से चोरी किया था. पुलिस ने पांच महिला खुसु देवी, रूपा देवी, खन्नू देवी, देवी, ननदी देवी, विश्वकर्मा चौधरी, काशी चौधरी को गिरफ्तार किया है. यह चोरी और लाइनर का भी काम करती हैं. गरीब होने का नाटक करते हुए यह लोग घरों में प्रवेश कर या घर की रेकी कर चोरी की वारदात को अंजाम देती थी. इनके साथ पुरुष भी जगह-जगह जा कर चोरी की वारदात को अंजाम देने का काम करते थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vipin prakash yadav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >