ओसामा शहाब की गिरफ्तारी के लिए पटना पहुंची सीवान पुलिस, कोर्ट स्टे की जानकारी मिलते ही लौटी टीम

Bihar Politics: आरजेडी विधायक ओसामा शहाब की गिरफ्तारी के लिए सीवान पुलिस पटना पहुंची. टीम MLA फ्लैट गई, लेकिन विधायक वहां नहीं मिले. जमीन विवाद मामले में कार्रवाई करने पहुंची पुलिस को कोर्ट के स्टे की जानकारी मिली तो टीम वापस लौट गई.

Bihar Politics: मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे आरजेडी विधायक ओसामा शहाब की गिरफ्तारी के लिए बुधवार को सीवान पुलिस पटना पहुंची. पुलिस टीम कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित विधायक आवास पर पहुंची, लेकिन ओसामा शहाब वहां मौजूद नहीं मिले. जानकारी के अनुसार, सीवान जिले में जमीन विवाद से जुड़े एक मामले में ओसामा शहाब के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. इसी मामले में कार्रवाई के लिए पुलिस पटना पहुंची थी.

MLA फ्लैट में मौजूद थे विधायक के दोस्त

जब पुलिस टीम विधायक फ्लैट पहुंची तो वहां ओसामा शहाब के कुछ मित्र मौजूद थे. पुलिस ने उनसे पूछताछ की. इस दौरान दोस्तों ने पुलिस को बताया कि मामले में कोर्ट से स्टे मिल चुका है. ओसामा शहाब के एक करीबी ने बताया कि हाईकोर्ट ने बुधवार शाम करीब 4:15 बजे गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी, जबकि पुलिस टीम लगभग 4:35 बजे फ्लैट पहुंची.

ओसामा के मित्र ने बताया कि उनसे विधायक के बारे में पूछा गया. जिसपर उन्होंने कहा कि वे यहां मौजूद नहीं हैं वे बाहर हैं. उन्होंने आगे बताया कि बाद में जब पुलिस को कोर्ट के स्टे की जानकारी मिली तो टीम वापस लौट गई.

बड़े स्तर पर पहुंची थी पुलिस टीम

इस कार्रवाई का नेतृत्व सीवान के एडिशनल एसपी अजय सिंह कर रहे थे. टीम में कोतवाली थानाध्यक्ष अजय कुमार, एडिशनल थानाध्यक्ष बमबम कुमार, एएसआई अरविंद निराला समेत दो दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी शामिल थे. पुलिस टीम के अचानक विधायक आवास पहुंचने से इलाके में हलचल मच गई और काफी देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही.

रघुनाथपुर से विधायक हैं ओसामा शहाब

ओसामा शहाब सीवान जिले के रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र संख्या-108 से आरजेडी विधायक हैं. हाल के दिनों में जमीन विवाद से जुड़े मामले को लेकर उनका नाम चर्चा में आया है. फिलहाल कोर्ट से मिले स्टे के बाद गिरफ्तारी की कार्रवाई पर रोक लग गई है. कोर्ट ने इस मामले में केस डायरी की मांग की है.

Also Read: बिहार के 9 लाख कर्मचारियों की बढ़ेगी सैलरी, सम्राट कैबिनेट ने DA बढ़ाने पर लगाई मुहर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >