Shravani Mela 2025: सुल्तानगंज से पैदल देवघर जा रहे कांवरिया की मौत, रास्ते में हार्ट अटैक से गई जान

Shravani Mela 2025: सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर बाबाधाम जाने के दौरान पथ में एक कांवरिया की मौत हो गई. मृत कांवरिया की पहचान नवादा जिला के पचबट्टा गांव के राजापुर चौक निवासी साकेत बिहारी (57) के रूप में हुई है.

Shravani Mela 2025 (दीपक चौधरी): सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर बाबाधाम जाने के दौरान पथ में एक कांवरिया की मौत हो गई. यह घटना टंगेश्वर के समीप की है. जानकारी मिली है कि कांवरिया की मौत हार्ट अटैक से हुई है.

परिवार संग जा रहे थे बाबाधाम

मृत कांवरिया की पहचान नवादा जिला के पचबट्टा गांव के राजापुर चौक निवासी साकेत बिहारी (57) के रूप में हुई है. वह दिल्ली में रहकर सिक्योरिटी गार्ड का काम करते थे. पत्नी व पुत्र सहित कुल चार लोगों का दल बाबाधाम की यात्रा पर साथ निकले थे. घटना को लेकर मृत कांवरिया के परिजनों व साथी कांवरियों में कोहराम मच गया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

सीने में दर्द व चक्कर की शिकायत

परिजनों के अनुसार सुईया पहाड़ पार करने के बाद ही टंगेश्वर के समीप कांवरिया साकेत बिहारी को अचानक सीने में दर्द व चक्कर की शिकायत हुई. परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें सुईया स्वास्थ्य उपकेंद्र पहुंचाया. फिर उन्हें ऑटो द्वारा रेफरल अस्पताल कटोरिया लाया गया. जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक के शव को परिवार वालों को सौंप दिया गया.

इसे भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर से कपरपुरा तक रेल लाइन को लेकर आई बड़ी जानकारी, अब इस रूट के यात्रियों को मिलेगी सुविधा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >