12 जिलों के जिला कृषि पदाधिकारी को शोकॉज

कार्यों में लापरवाही को लेकर कृषि निदेशालय ने राज्य के 12 जिलों के जिला कृषि पदाधिकारी को शोकॉज किया है.

पटना. कार्यों में लापरवाही को लेकर कृषि निदेशालय ने राज्य के 12 जिलों के जिला कृषि पदाधिकारी को शोकॉज किया है. खरीफ 2025 में लगने वाली फसलों के आंकड़ें अपलोड करने का निर्देश दिया गया था. तीन दिनों के अंदर इसे अपलोड करना था, पर 15 दिन बीत जाने के बाद भी आंकड़ें अपलोड नहीं किये गये. इसे लापरवाही मानते हुए अरवल, बांका, दरभंगा, गया, लखीसराय, मधुबनी, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, नालंदा, नवादा और शिवहर के जिला कृषि पदाधिकारी को शोकॉज किया गया है. शोकॉज का जवाब मांगते हुए बताया गया है कि धान के बिचड़े लगाये जा रहे हैं. दलहनी, तेलहनी और मक्का फसलों की खेती शुरू होनी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >