प्रशांत हत्याकांड : दादा से बदतमीजी का बदला लेने के लिए मारी थी गोली, दो हुए गिरफ्तार

नौबतपुर. थाने के चिरौरा गांव में हुए प्रशांत हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने मामला सुलझा लिया है

नौबतपुर. थाने के चिरौरा गांव में हुए प्रशांत हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने मामला सुलझा लिया है. पुलिस ने 36 घंटे के अंदर दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपितों की पहचान 23 वर्षीय अंकित और संदीप कुमार उर्फ शालू के रूप में हुई है. उनके पास से एक पिस्टल ,दो कारतूस और एक बाइक बरामद हुई है. इस संबंध में प्रेस वार्ता में डीएसपी फुलवारीशरीफ 2 दीपक कुमार ने कहा कि 14 मई की शाम में करीब 4 बजे चिरौरा गांव में प्रशांत कुमार नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. घटना उस वक्त हुई थी जब प्रशांत अपने मित्रों के साथ शैलेन्द्र सिंह के यहां बैठा था, तभी बाइक सवार दो बदमाश आये और ताबड़तोड़ एक के बाद एक लगातार सात गोलियां मार कर प्रशांत की हत्या कर दी थी. घटना में शामिल बदमाशों की पहचान गांव के ही अंकित और शालू नामक युवक के रूप में की गयी. घटना को लेकर मृतक के पिता अमरेंद्र सिंह द्वारा सात लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया था. जिसके बाद पुलिस टीम का गठन कर दो दिनों के अंदर दो बदमाशों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अंकित ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि प्रशांत उसके दादा कल्लू सिंह के साथ गाली गलौज और बदतमीजी की थी.

जिसके बाद उसने बदला लेने के लिए यह खौफनाक कदम उठाया. बताया कि प्रशांत उसके चाचा को भी मारने की प्लानिंग कर रहा था. पुलिस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Mahesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >