दुकान मालिक ने गले में फंदा लगा कर 
की आत्महत्या

सगुना मोड़ स्थित प्लाइ दुकान के मालिक द्वारा अपनी दुकान के गोदाम में रॉड से रस्सी के सहारे गले में फंदे लगा कर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है.

दानापुर. सगुना मोड़ स्थित प्लाइ दुकान के मालिक द्वारा अपनी दुकान के गोदाम में रॉड से रस्सी के सहारे गले में फंदे लगा कर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. मृतक की पहचान जक्कनपुर के चांदपुर बेला निवासी बृजनंदन शर्मा के रूप में की गयी है. मृतक के चचेरे भाई विजय कुमार शर्मा ने बताया कि शुक्रवार की सुबह साढ़े छह बजे घर से दुकान के लिए निकले थे. उन्होंने बताया कि दुकान के केयरटेकर ने करीब साढ़े आठ बजे फोन कर सूचना दी कि बृजनंदन ने गोदाम में फांसी लगा आत्महत्या कर ली है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के चचेरे भाई ने आवेदन दिया है कि कोई कारण नहीं था, फिर भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. मामले की छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >