महिलाओं की सुरक्षा के लिए शक्ति दल का गठन, दो टीम संभालेंगी कमान

महिलाओं के सशक्तीकरण व उनकी सुरक्षा के लिए एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने शक्ति दल का गठन किया है. शुक्रवार को उन्होंने झंडी दिखा कर टीम को रवाना किया.

संवाददाता, पटना

महिलाओं के सशक्तीकरण व उनकी सुरक्षा के लिए एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने शक्ति दल का गठन किया है. शुक्रवार को उन्होंने झंडी दिखा कर टीम को रवाना किया. शक्ति दल में दो टीम बनायी गयी है. एक टीम पूर्वी, तो दूसरी टीम पश्चिमी क्षेत्र का कमान संभालेगी. एसएसपी ने बताया कि इस शक्ति दल में पटना जिला की महिला पदाधिकारी और महिला पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया है. यह टीम भीड़-भाड़ वाले स्थानों खास कर वे क्षेत्र ���हां महिलाओं, छात्राओं, बच्चियों का आना-जाना होता है. जैसे स्कूल-कॉलेज और कोचिंग संस्थानों के आस-पास सक्रिय रहेगी. खासकर शिक्षण संस्थानों के खुलने व बंद होने के समय यह टीम विशेष तौर मौजूद रहेगी.

संवाद कर समस्याएं सुनेंगी, काउंसलिंग भी होगा

एसएसपी ने बताया कि शक्ति दल महिलाओं व छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुनेंगी. समस्याओं को निबटारा करने का प्रयास करेंगी. यही नहीं उन्हें अपनी बात रखने के लिए प्रोत्साहित करेंगी. जहां काउंसलिंग कर मामले का निबटारा किया जायेगा उसे निबटायेंगी और अगर केस दर्ज करने की नौबत आयी तो संबंधित थाना में मामला दर्ज किया जायेगा.

शक्ति दल में 02 टीमों का गठन किया गया है. एसएसपी ने बताया कि टीम 01 गांधी मैदान, पटना से पूर्वी क्षेत्र में और टीम 02 गांधी मैदान, पटना से पश्चिम क्षेत्र में सक्रिय रहेगी. टीम 01 का नेतृत्व पुनि अफसा परवीन (मोबाइल- 9296598170) और टीम 02 का नेतृत्व पुअनि माला शर्मा (मो. नं०- 9296580210) करेंगी. महिलाएं इनसे फोन पर भी अपनी समस्या बता सकती हैं, उनकी पहचान गोपनीय रखी जायेगा.

शक्ति दल पिंक बूथ भी बनेगा

सेंट्रल एसपी दीक्षा ने बताया कि टीम को वाहन दिया जायेगा ताकि वह अपने क्षेत्र में भ्रमण करते रहे. इसके अलावा जल्द ही शक्ति दल पिंक बूथ बनाया जायेगा, जहां टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी का कार्यालय होगा. कोई मामला आने पर उसकी सुनवाई व काउंसलिंग करेंगी. फिलहाल स्थानीय महिला हेल्प डेस्क में काउंसलिंग होगा. अभी शुरुआत में यह टीम पटना के 09 क्षेत्रों में सक्रिय रहेंगी. एसएसपी ने महिलाओं व बच्चियों से अपील करते हुए कहा कि वे निर्भीक होकर अपनी बात रखें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar prabhat

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >