Patna News : मसौढ़ी एसडीपीओ मसौढ़ी-1 राघव दयाल ने सोमवार को भगवानगंज थाना का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने थाना दैनिकी, हाजत, मालखाना, वायरलेस, सीसीटीएनएस और सिरिस्ता से संबंधित अभिलेखों की जांच की. साथ ही थाने में दर्ज लंबित कांडों के अनुसंधान की प्रगति की भी समीक्षा की.
लंबित मामलों का समय-सीमा में करें निष्पादन
निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ ने पुलिस पदाधिकारियों को लंबित मामलों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन करने का निर्देश दिया. उन्होंने अनुसंधान में वैज्ञानिक पद्धति अपनाने और पुलिस कार्रवाई में पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया.
रात्रि गश्ती और वाहन जांच बढ़ाने का निर्देश
अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को लेकर एसडीपीओ ने रात्रि गश्ती बढ़ाने का निर्देश दिया. उन्होंने वाहनों की जांच भी प्रभावी तरीके से करने को कहा, ताकि आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके.
आम लोगों को मिले त्वरित पुलिस सेवा
एसडीपीओ ने पुलिस पदाधिकारियों को आम लोगों को त्वरित पुलिस सेवा उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये. उन्होंने थाना स्तर पर शिकायतों के त्वरित निपटारे और पुलिसिंग को प्रभावी बनाने पर जोर दिया.
