पालीगंज में एसडीओ ने जनकल्याणकारी योजनाओं का किया स्थल निरीक्षण

पालीगंज प्रखंड के जम्हारू-इमामगंज पंचायत में अनुमंडल पदाधिकारी चंदन कुमार ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का निरीक्षण किया. उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

Patna News : पालीगंज प्रखंड की जम्हारू-इमामगंज पंचायत में बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी चंदन कुमार ने क्षेत्र में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सरकारी संस्थानों का स्थल निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लिया और संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.

आंगनबाड़ी से लेकर राशन वितरण तक की जांच

एसडीओ ने आंगनबाड़ी केंद्र, विद्यालय, स्वास्थ्य सेवाओं, नल-जल योजना, बिजली व्यवस्था, राजस्व संबंधी कार्य, पेंशन, शिक्षा, शौचालय एवं राशन वितरण समेत विभिन्न योजनाओं की भौतिक स्थिति की जांच की. उन्होंने योजनाओं के माध्यम से लाभुकों को मिल रही सुविधाओं की भी जानकारी ली.

पंचायत भवन के कार्यों की भी समीक्षा

निरीक्षण के दौरान पंचायत भवन में संचालित जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, आवासीय, जाति एवं आय प्रमाणपत्र से संबंधित कार्यों की भी समीक्षा की गयी. एसडीओ ने संबंधित अभिलेखों और पंजियों की जांच करने के साथ कर्मियों की उपस्थिति का भी जायजा लिया.

कमियों को शीघ्र दूर करने का निर्देश

निरीक्षण के दौरान योजनाओं की गुणवत्ता, लाभुकों को मिल रहे लाभ और संबंधित दस्तावेजों की स्थिति की जांच की गयी. मौके पर मिली कमियों को एसडीओ ने गंभीरता से लिया और संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को उनका शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

पारदर्शिता के साथ मिले योजनाओं का लाभ

एसडीओ चंदन कुमार ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर और पारदर्शी तरीके से पहुंचना चाहिए. योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए. उन्होंने संबंधित कर्मियों को अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सिकंदर कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >