पटना में 17 चालान पेंडिंग होने पर स्कूटी जब्त, इंश्योरेंस और पॉल्यूशन भी फेल

Patna News: पटना में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत करबिगहिया पोस्ट के पास पटना यातायात पुलिस ने एक संदिग्ध स्कूटी को रोका. उसकी जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए. स्कूटी के 17 चालान पहले से ही पेंडिंग थे साथ ही इंश्योरेंस और पॉल्यूशन भी फेल निकला. पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर लिया है.

Patna News: (शुभम कुमार की रिपोर्ट) करबिगहिया पोस्ट के पास पटना यातायात पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. चेकिंग अभियान के दौरान जब एक संदिग्ध वाहन को रोका गया, तो उसकी जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए. इस वाहन के दस्तावेजों की जब ई-चालान मशीन और आधिकारिक डेटाबेस के माध्यम से जांच की गयी, तो पता चला कि इस गाड़ी पर पहले से ही 17 चालान पेंडिंग थे. वाहन मालिक द्वारा लंबे समय से इन चालानों का भुगतान नहीं किया गया था. पेंडिंग चालानों के अलावा, जांच में यह भी पाया गया कि वाहन का न तो बीमा (इंश्योरेंस) वैध था और न ही इसके पास पॉल्यूशन था.

स्कूटी को पुलिस ने किया जब्त

यातायात नियमों की इस तरह से लगातार की जा रही अनदेखी और लापरवाही को देखते हुए पुलिस ने मौके पर ही स्कूटी को जब्त कर लिया. इसके बाद वाहन को यातायात संचालन केंद्र में जमा करा दिया गया है. यातायात पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि सड़क पर इस तरह का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियमों को ताक पर रखने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Read: बिहार में अगले 5 साल में 10 गुना बढ़ेगी एयर कनेक्टिविटी, इन 4 जगहों पर चालू होगा एयरपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikhil Anurag

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट. नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >