स्कूलों में लौटी रौनक, परीक्षा की तैयारी हुई शुरू

छुट्टी के बाद पहले दिन स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति 95 प्रतिशत के करीब रही.

संवाददाता, पटना

शहर के निजी स्कूलों में दुर्गा पूजा की आठ दिनों की छुट्टी के बाद सोमवार को रौनक लौटी. छुट्टी के बाद पहले दिन स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति 95 प्रतिशत के करीब रही. शहर के विभिन्न स्कूलों में पहले दिन बच्चों को दिये गये होमवर्क की जांच की गयी. इसके साथ ही परीक्षा के दृष्टिकोण से तैयार किये गये सिलेबस से बच्चों को अवगत कराया गया. वहीं कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों की परीक्षाओं को देखते हुए स्कूलों में तैयारी शुरू कर दी गयी. पहले दिन विद्यार्थियों को सीबीएसइ की ओर से जारी किये गये सैंपल पेपर के आधार पर विद्यार्थियों की तैयारी शुरू की गयी. सैंपल पेपर में दिये गये योग्यता आधारित प्रश्न हल करने की प्रैक्टिस विद्यार्थियों को करायी गयी. इसके साथ ही बचे हुए सिलेबस को नवंबर माह तक पूरा करने के लिए तैयार किये गये पैटर्न की जानकारी दी गयी. नवंबर से विद्यार्थियों को सैंपल पेपर से रेगुलर अभ्यास कराने के साथ ही पढ़ाये गये टॉपिक को रिवाइज कराया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMBER MD

AMBER MD is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >