School Reopen Latest Update: स्कूलों में पढ़ाई कब शुरू होगी पता नहीं लेकिन नये सत्र में एडमिशन की तैयारी को जुट गए प्राइवेट स्कूल

School Reopen Latest Update: कोरोना महामारी संकट के कारण बीते कई माह से बच्चे स्कूलों नहीं जा पा रहे. कोरोना के वैक्सीन के साथ ही इस बात का भी इतंजार है कि स्कूलों में पहले की तरह पढ़ाई कब शुरू होगी. बिहार में भले ही अभी स्कूल खुलने को लेकर स्थिति साफ न हो लेकिन प्रतिष्ठित निजी स्कूलों ने नये सत्र में (2021-22) नामांकन के लिए तैयारियों में जुट गए हैं.

School Reopen Latest Update: कोरोना महामारी संकट के कारण बीते कई माह से बच्चे स्कूलों नहीं जा पा रहे. कोरोना के वैक्सीन के साथ ही इस बात का भी इतंजार है कि स्कूलों में पहले की तरह पढ़ाई कब शुरू होगी. बिहार में भले ही अभी स्कूल खुलने को लेकर स्थिति साफ न हो लेकिन प्रतिष्ठित निजी स्कूलों ने नये सत्र में (2021-22) नामांकन के लिए तैयारियों में जुट गए हैं. कोरोना काल के इस दौर में बिहार के स्कूलों में सुचारू रूप से पठन-पाठन कब शुरू होगा या कहना मुश्किल है. कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते स्कूल बंद से जुड़ी हर Latest News in Hindi से अपडेट रहने के लिए बने रहें हमारे साथ.

बावजूद इसके अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल में दाखिला दिलाने को लेकर अब स्कूलों का चक्कर लगाने लगे हैं. अभिभावकों की पहली पसंद शहर के मिशनरी स्कूल होते हैं. इसको लेकर अभी से एडमिशन की जानकारी जुटाने में लगे हैं.टना के ज्यादातर स्कूलों में दिसंबर के दूसरे सप्ताह व जनवरी 2021 के पहले सप्ताह में एडमिशन फॉर्म मिलने लगे लगेंगे.

इस बार कोरोना महमारी के कारण फॉर्म ऑनलाइन ही भरे जायेंगे व पेमेंट भी ऑनलाइन ही लिया जायेगा. ज्यादातर स्कूलों का कहना है कि स्कूलों की आंतरिक मीटिंग के बाद नये सत्र में एडमिशन से जुड़ी जानकारी अभिभावकों की सहूलियत के लिये स्कूल की वेबसाइट पर जारी कर दी जायेगी. इसमें किस क्लास के लिये एडमिशन लिया जायेगा और किन-किन डॉक्यूमेंट की आवश्यकता होगी, इसकी भी जानकारी दे दी जायेगी.

एडमिशन फॉर्म निकलने की संभावित तिथि

संत जेवियर हाइ स्कूल दिसंबर के तीसरे सप्ताह

माउंट कार्मेल हाइ स्कूल जनवरी के पहले सप्ताह

संत कैरेंस हाइ स्कूल जनवरी के पहले सप्ताह

डॉन बॉस्को एकेडमी दिसंबर के अंतिम सप्ताह

नॉट्रेडम एकेडमी दिसंबर के तीसरे सप्ताह

संत माइकल हाइ स्कूल दिसंबर के तीसरे सप्ताह

मेरी वार्ड किंडर गार्डेन जनवरी के पहले सप्ताह

लोयोला हाइ स्कूल दिसंबर के तीसरे सप्ताह

Also Read: Bharat Bandh In Bihar: बिहार में टला बड़ा हादसा, नहीं रुकी ट्रेन, बाल-बाल बचे ट्रैक पर खड़े दर्जनों बंद समर्थक

Posted By: Utpal kant

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Utpal Kant

Published by: Prabhat Khabar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >