Bihar Politics: '2025 में 25 सीट भी नहीं जीत पाएंगे तेजस्वी यादव', जीतन मांझी के बेटे ने किया बड़ा दावा

Bihar Politics: संतोष कुमार सुमन ने कहा है कि 2025 के विधानसभा चुनाव तेजस्वी 25 सीट से भी नीचे रहेंगे. उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही हम सरकार बनाएंगे.

Bihar Politics:  बिहार सरकार में मंत्री संतोष कुमार सुमन ने राजद नेता तेजस्वी यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि 2025 विधानसभा चुनाव को लेकर जो वह सपना संजो रहे हैं, वह कभी पूरा नहीं होगा. नीतीश कुमार के नेतृत्व में हम लोग चुनाव लड़ेंगे और दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएंगे. तेजस्वी 25 सीट से भी नीचे रहेंगे. बीपीएससी छात्रों को लेकर तेजस्वी यादव के आरोप पर उन्होंने कहा कि अब तेजस्वी यादव की बातों पर क्या कहें, हम नीतीश कुमार के बारे में जितना जानते हैं, हमें नहीं लगता कि बिहार में उनसे बेहतर कोई प्रशासक है.

नीतीश कुमार द्वारा किये गए कामों को गिनाया

संतोष कुमार सुमन ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार को जंगल राज से बाहर निकाला और सुशासन दिया. उन्होंने विकास की गति को तेज किया है. आज राज्य में जो भी हो रहा है, वह नीतीश कुमार की देन है. तेजस्वी यादव को सीखने के जरूरत है. विपक्ष का काम है कि सरकार से कहीं गलती हो रही है तो बताए. लेकिन हर बात में निजी हमला करना ठीक नहीं है. नीतीश कुमार एनडीए के नेता है और उनके शासन में बिहार में अच्छा काम हो रहा है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

प्रगति यात्रा पर क्या बोले संतोष

नीतीश की प्रगति यात्रा पर उठाए जा रहे सवालों पर मंत्री सुमन ने कहा, ‘विपक्ष को कहने दीजिए. उनको पता चल जाएगा जब चुनाव का रिजल्ट आ जाएगा. 2025 चुनाव के रिजल्ट के बाद इन लोगों को पता चल जाएगा, किसकी अंतिम यात्रा होगी.’

तेजस्वी की माई-बहिन मान योजना पर किया कटाक्ष

राजद नेता तेजस्वी यादव ने अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने कहा था कि जब महागठबंधन की सरकार आएगी तो हम माई-बहिन मान योजना के तहत गरीब महिला को प्रति माह 2500 रुपया देंगे. इस पर संतोष कुमार सुमन ने कहा, ‘वो शायद 2040 में इस तरह की योजना लाने की सोच रहे हैं. बिहार में एनडीए की सरकार है. यह सरकार सभी का ध्यान रखती है. तेजस्वी यादव को अभी सोचने की जरूरत नहीं है उन्हें घूमने की जरूरत है.’

इसे भी पढ़ें: CM नीतीश देंगे बड़ा तोहफा, तीन लाख लोगों को नौकरी और 10 लाख रोजगार देने का किया ऐलान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >