नीट पेपर लीक मामला: संजीव मुखिया की संपत्ति होगी जब्त

नीट पेपर लीक कराने का आरोपित मास्टरमाइंड संजीव मुखिया की अवैध संपत्ति जब्त की जाएगी. इस मामले की जांच कर रही आर्थिक अपराध इकाइ (इओयू) जल्द ही इससे संबंधित प्रस्ताव प्रवर्तन निदेशालय को भेजेगा.

संवाददाता,पटना नीट पेपर लीक कराने का आरोपित मास्टरमाइंड संजीव मुखिया की अवैध संपत्ति जब्त की जाएगी. इस मामले की जांच कर रही आर्थिक अपराध इकाइ (इओयू) जल्द ही इससे संबंधित प्रस्ताव प्रवर्तन निदेशालय को भेजेगा.वहीं, पेपर लीक कराने में संजीव मुखिया की सहयोगियों की भी पहचान कर उनके विरुद्ध साक्ष्य जुटाए जाएंगे, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके. संजीव मुखिया की दो दिनों की रिमांड अवधि बुधवार को पूरी हो गई.इसके बाद संजीव मुखिया को वापस बेउर जेल भेज दिया गया.इसके पूर्व भी संजीव मुखिया से ईओयू ने 36 घंटे की पूछताछ की थी. इओयू सूत्रों के अुनसार, संजीव मुखिया ने पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली हैं, जिसका सत्यापन करने का काम अब शुरू होगा.आगे जरूरत पड़ने पर संजीव मुखिया को फिर से रिमांड पर लिया जा सकता है.सूत्रों का कहना है कि गुरुवार को सीबीआइ संजीव मुखिया को रिमांड पर लेने का आग्रह सीबीआइ की विशेष अदालत से करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >