बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार

मसौढ़ी पुलिस ने सोमवार को कर्पूरी चौक के पास से बालू लदे एक को ट्रैक्टर पकड़ा है जबकि चालक फरार हो गया.

मसौढ़ी. मसौढ़ी पुलिस सोमवार की भोर में नगर के कर्पूरी चौक के पास से बालू लदे एक ट्रैक्टर को पकड़ा जबकि चालक फरार हो गया. इसी बीच एक अन्य बालू लदा ट्रैक्टर फरार हो गया. हालांकि ट्रैक्टर को पुलिस चिह्नित कर लिया है और मालिक के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की है. थानाध्यक्ष विजय कुमार यादवेंदु ने बताया कि अवैध रूप से बालू लेकर ट्रैक्टर से जाने की सूचना पर सोमवार की भोर कर्पूरी चौक के पास पुलिस जांच पड़ताल कर रही थी. इसी दौरान बालू लदे दो ट्रैक्टर वहां पहुंचे. पुलिस ने एक ट्रैक्टर को रोका तो उसका चालक कूदकर फरार हो गया. इसी बीच दूसरा ट्रैक्टर गली से होकर निकल भागा. ट्रैक्टर लेकर फरार होने वाले मालिक पछियारी टोला निवासी कमलेश कुमार के विरुद्ध पुलिस ने खुद के बयान पर मामला दर्ज किया है. वहीं पुलिस द्वारा जब्त ट्रैक्टर के मालिक व चालक के विरुद्ध पुलिस ने मामला दर्ज की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >