बिहार में एनडीए की कमान नीतीश के हाथ, सम्राट चौधरी ने अगली सरकार के लिए किया समर्थन का ऐलान

Bihar Politics: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्पष्ट किया है कि आगामी विधानसभा चुनाव के बाद भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही एनडीए का चेहरा रहेंगे. उन्होंने भाजपा के समर्थन की पुष्टि करते हुए उन अटकलों को खारिज कर दिया, जिनमें नए नेतृत्व की चर्चा हो रही थी.

Bihar Politics: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्पष्ट कर दिया है कि आगामी विधानसभा चुनाव के बाद भी एनडीए का नेतृत्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही करेंगे. उन्होंने उन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है. जिसमें कहा जा रहा था कि भाजपा बिहार में किसी नए चेहरे को आगे ला सकती है.

पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान सम्राट चौधरी ने कहा, “नीतीश कुमार 1996 से बिहार में एनडीए का नेतृत्व कर रहे हैं. इसलिए वे कल भी नेता थे आज भी हैं और आगे भी रहेंगे. भाजपा पूरी तरह उनके साथ सहज है.”

नीतीश के बेटे की राजनीति में एंट्री पर दिया बड़ा बयान

बिहार में यह चर्चा तेज है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में कदम रख सकते हैं. इस पर सम्राट चौधरी ने कहा कि यह पूरी तरह से उनका व्यक्तिगत और जेडीयू का आंतरिक मामला है.

तेजस्वी पर तंज, कहा- ‘सिर्फ नियुक्त नेता’

राज्य के प्रमुख विपक्षी नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि वे राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव द्वारा सिर्फ नियुक्त नेता मात्र हैं. उन्होंने संकेत दिया कि बिहार की राजनीति में वंशवाद के बजाय विकास और सुशासन प्राथमिकता होनी चाहिए.

पढ़िए प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी:  राजा अजातशत्रु ने क्यों की थी पिता की हत्या? नगरवधू आम्रपाली का इससे क्या था कनेक्शन

बीजेपी-जेडीयू गठबंधन बरकरार

बिहार की राजनीति में लगातार बदलते समीकरणों के बीच सम्राट चौधरी के इस बयान से यह स्पष्ट हो गया है कि नीतीश कुमार की अगुवाई में ही भाजपा और जेडीयू आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. इससे उन सभी अटकलों पर विराम लग गया है, जो बीजेपी की ओर से नए नेतृत्व की संभावनाओं पर लगाई जा रही थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >