बिहार में 5 नए केंद्रीय विद्यालय खुलेंगे, 31 बस स्टैंड होंगे हाईटेक, सम्राट कैबिनेट में 29 एजेंडों पर मुहर

Bihar Cabinet Decision: बिहार कैबिनेट की बैठक में बुधवार को 29 फैसलों पर मुहर लगी. सरकार ने 5 नए केंद्रीय विद्यालयों की स्थापना, 31 बस स्टैंडों के आधुनिकीकरण, 1100 श्रद्धालुओं के लिए विशेष सोमनाथ यात्रा और बक्सर के भगवान वामन मंदिर के विकास को मंजूरी दी.

Bihar Cabinet Decision: बिहार कैबिनेट की बैठक बुधवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में कुल 29 एजेंडों पर मुहर लगी. शिक्षा, परिवहन, धार्मिक पर्यटन और आधारभूत संरचना से जुड़े कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई. सरकार ने पांच नए केंद्रीय विद्यालयों के लिए जमीन उपलब्ध कराने, 31 बस स्टैंडों के आधुनिकीकरण, 1100 श्रद्धालुओं के लिए विशेष सोमनाथ यात्रा और बक्सर के भगवान वामन मंदिर के विकास सहित कई महत्वपूर्ण फैसले लिए.

5 नए केंद्रीय विद्यालयों के लिए जमीन देने को मंजूरी

कैबिनेट ने राज्य में पांच नए केंद्रीय विद्यालयों की स्थापना के लिए प्रत्येक विद्यालय को 5-5 एकड़ सरकारी भूमि उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दी. इससे संबंधित जिलों में केंद्रीय विद्यालय खोलने का रास्ता साफ हो गया है.

इन स्थानों पर खुलेंगे नए केंद्रीय विद्यालय

  • पूर्णिया पूर्व (मौजा- मधुबनी, जिला पूर्णिया)
  • राजगीर (मौजा- पिलखी, जिला नालंदा)
  • शेखपुरा (मौजा- नीमी, जिला शेखपुरा)
  • मधेपुरा (मौजा- साहुगढ़, जिला मधेपुरा)
  • मधुबनी (अंचल- राजनगर, मौजा- सतिहारपुर)

सरकार का कहना है कि इन विद्यालयों के शुरू होने से छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शैक्षणिक संसाधन और बेहतर शिक्षण वातावरण मिलेगा.

1100 श्रद्धालुओं के लिए विशेष सोमनाथ यात्रा

कैबिनेट ने “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व-1000 वर्ष की अटूट आस्था” के तहत विशेष यात्रा को भी मंजूरी दी है. इस योजना के तहत 20 जुलाई 2026 से दो दिवसीय सोमनाथ यात्रा का आयोजन किया जाएगा. इसमें बिहार के करीब 1100 श्रद्धालु शामिल होंगे. सरकार यात्रा के सफल और सुव्यवस्थित संचालन की व्यवस्था करेगी.

बिहार के 31 बस स्टैंड होंगे हाईटेक

राज्य सरकार ने सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में भी फैसला लिया है. कैबिनेट ने 31 बस स्टैंडों के आधुनिकीकरण और समग्र विकास को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर विकसित करने की सैद्धांतिक मंजूरी दी है.

इस योजना में पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, गया, दरभंगा, पूर्णिया, मुंगेर, कटिहार, सहरसा, नवादा, मधुबनी और किशनगंज समेत कई जिलों के बस स्टैंड शामिल हैं. इन बस स्टैंडों पर यात्रियों को आधुनिक प्रतीक्षालय, पार्किंग, व्यावसायिक सुविधाएं, डिजिटल सेवाएं, स्वच्छ परिसर और बेहतर यातायात प्रबंधन जैसी सुविधाएं मिलेंगी.

बक्सर के भगवान वामन मंदिर का होगा विकास

कैबिनेट ने बक्सर स्थित केंद्रीय कारा परिसर में मौजूद भगवान वामन मंदिर के विकास और सौंदर्यीकरण को भी मंजूरी दी है. सरकार मंदिर परिसर के लिए अलग से भूमि चिन्हित करेगी. सुरक्षा के लिए चहारदीवारी बनाई जाएगी और श्रद्धालुओं के सुगम प्रवेश की व्यवस्था की जाएगी. इस फैसले से मंदिर के समग्र विकास का रास्ता भी साफ हो गया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

शिक्षा, आस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर पर सरकार का फोकस

बुधवार की कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसलों से साफ है कि सरकार शिक्षा के विस्तार, धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और सार्वजनिक सुविधाओं को आधुनिक बनाने पर एक साथ काम कर रही है. आने वाले समय में इन योजनाओं का लाभ लाखों छात्रों, यात्रियों और श्रद्धालुओं को मिलने की उम्मीद है.

Also Read: MLC बनते ही पवन सिंह की डिमांड- बिहार में बने फिल्म सिटी, टैलेंटेड कलाकारों को मिले हुनर दिखाने का मौका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >