प्रतिनिधि, पटना सिटी खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को नमकीन बनाने की दो फैक्ट्रियों में जांच को लेकर छापेमारी की. इस दौरान टीम ने खाद्य पदार्थ व बनाने वाली सामग्री के नमूना को उठाया है. खाद्य संरक्षा अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि शिकायत मिली थी. इसी आलोक में मालसलामी व दीदारगंज में स्थित दो फैक्ट्रियों में टीम ने छापेमारी की. छापेमारी के दौरान टीम ने फैक्ट्री में बनाये गये नमकीन खाद्य पदार्थ, रिफाइन, उपयोग होने वाले खाद्य कलर और नमक का नमूना उठाया गया. उठाये गये नमूना को जांच के लिए अगमकुआं स्थित खाद्य प्रयोगशाला में भेजा जायेगा. खाद्य संरक्षा अधिकारी ने बताया कि दोनों फैक्ट्री के पास लाइसेंस है. मालसलामी में संचालित फैक्ट्री तंग गली में घनी आबादी के बीच संचालित होता है. जहां फायर उपकरण नहीं थे. इसके अलावा नमकीन सील होने वाले पैकेट में पूरा पता, बैच नंबर, एक्सपाइरी डेट, के साथ प्रदूषण, सुरक्षा और साफ सफाई के साथ अन्य बिंदुओं पर कमी पायी गयी है. इसे देखते हुए नोटिस निर्गत किया गया है. पंद्रह दिनों में कमियाें को दूर करना होगा. इसके बाद फैक्ट्री की व्यवस्था का फिर से टीम मूल्यांकन करेगी. कमी पाये जाने पर लाइसेंस रद्द करने के साथ अन्य कार्रवाई होगी. अभियुक्त समेत चार धराये फुलवारीशरीफ. रामकृष्ण नगर थाना पुलिस पर हमला मामले में फरार चल रहे के अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. रामकृष्ण नगर थाना अध्यक्ष अवध किशोर सिंह ने बताया कि थाना पुलिस पर हमला मामले में सरिस्ताबाद का रहने वाला रामकुमार को गिरफ्तार किया गया है. इसके अलावा तीन अन्य मामलों में फरार वारंटी को भी गिरफ्तार किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
