सैनिक स्कूल : प्रवेश परीक्षा 18 जनवरी को, सिटी स्लिप जारी

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जामिनेशन 2026 के लिए परीक्षा शहर (एग्जाम सिटी) की अग्रिम सूचना जारी कर दी है.

संवाददाता, पटना

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जामिनेशन 2026 के लिए परीक्षा शहर (एग्जाम सिटी) की अग्रिम सूचना जारी कर दी है. यह परीक्षा 18 जनवरी को देशभर के 464 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जायेगी. एनटीए की ओर से जारी सूचना के अनुसार, अभ्यर्थी अपनी एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट www.nta.ac.in और exams.nta.nic.in/sainik-school-society पर देख और डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करना होगा. एनटीए ने स्पष्ट किया है कि यह केवल परीक्षा शहर की जानकारी है. इसे एडमिट कार्ड न समझें. यह सुविधा उम्मीदवारों को पहले से यात्रा और अन्य व्यवस्था करने के लिए दी गयी है. इसका एडमिट कार्ड बाद में अलग से जारी किया जायेगा. अगर किसी अभ्यर्थी को एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने में परेशानी होती है तो वे एनटीए के हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 या 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा इ-मेल के जरिये aissee@nta.ac.in पर भी सहायता ले सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMBER MD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >