Lalu Yadav: “कुंभ फालतू है”, साध्वी निरंजन ज्योति ने लालू यादव के इस बयान पर किया पलटवार, बोलीं- ये शौचालय…

Lalu Yadav: बिहार में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी हुई है. पक्ष-विपक्ष के बीच वार-पलटवार का दौर जारी है. इसी बीच साध्वी निरंजन ज्योति ने लालू यादव के महाकुंभ वाले बयान पर पलटवार किया है. उन्होंने साथ में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अखिलेश यादव को भी घेरा है. पढ़ें पूरी खबर…

Lalu Yadav: बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं. इसको लेकर प्रदेश की राजनीति गरम हो गई है. वार-पलटवार का दौर जारी है. पक्ष-विपक्ष एक दूसरे पर जुबानी हमला कर रहे हैं. इसी क्रम में बीते दिनों राजद सुप्रमो लालू प्रसाद यादव ने महाकुंभ को लेकर एक बयान दिया था, जिसके बाद सत्ता पक्ष लगातार उनपर पलटवार कर रही है. दरअसल, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ के बाद लालू यादव ने रेलवे को दोषी ठहराया. साथ ही उन्होंने कहा कि कुंभ का कोई मतलब नहीं है. कुंभ फालतू है. अब इसको लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री और महामंडलेश्वर साध्वी निरंजन ज्योति ने लालू यादव पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि लालू सनातन पर चोट पहुंचाने वाले हैं. ये वही हैं, जिन्होंने अयोध्या राम जन्मभूमि पर शौचालय बनाए जाने का बयान दिया था, इनको जवाब जनता देगी. बता दें, साध्वी निरंजन ज्योति सोमवार को उत्तर प्रदेश के महोबा में एक दिवसीय दौरे पर पहुंची थी. वहां उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए यह टिप्पणी दी.

ये वहीं हैं जो शौचालय बनाने की बात करते थे

साध्वी निरंजन ज्योति ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर पलटवार करते हुए कहा, “ये वही हैं जो लोग सनातन धर्म पर चोट पहुंचाने वाले हैं. अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के दौरान ये लोग वहां शौचालय बनाने की बात कर रहे थे. यह 144 साल वाला कुंभ है, इसका जवाब इनको (लालू यादव) जनता देगी.” इसके साथ ही साध्वी निरंजन ज्योति ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर भी जमकर निशाना साधा.

राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

पूर्व केन्द्रीय मंत्री साध्वी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कुंभ स्नान पर तंज कसते हुए कहा, “कुंभ में राहुल गांधी, प्रियंका का स्नान करना अच्छी बात है, मगर इसे राजनीतिक स्नान न करें.” अब साध्वी निरंजन ज्योति के इन बयानों की वजह से सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है. सोमवार को बीजेपी और जदयू के नेताओं ने भी लालू यादव के इस बयान को लेकर जुबानी हमला बोला था.

ALSO READ: Bihar Politics: ‘कुंभ फालतू है…’, लालू यादव के इस बयान पर BJP-JDU ने किया पलटवार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >