Rohtas Yogiya Chandeshwar Choudhary Murder Case: रोहतास के जोगिया गांव में 5 अगस्त को बकाया मजदूरी मांगने गए मजदूर चंदेश्वरी चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. आरोप है कि मजदूरी मांगने के दौरान हुए विवाद में उन्हें गोली मारी गई. घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी के घर में आग लगा दी, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी एफआईआर भी दर्ज की.
गाजीपुर से 5 घंटे में आरोपी और बेटे की गिरफ्तारी
पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी और उसके बेटे को घटना के करीब 5 घंटे के भीतर उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार कर लिया. मामले की जांच अब CID कर रही है और FSL की मदद से घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. पुलिस का लक्ष्य जल्द से जल्द चार्जशीट दाखिल करना है.
सोशल मीडिया पर भी पुलिस की सख्ती, 600 पोस्ट हटाए
पुलिस ने मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक और विद्वेषपूर्ण जानकारी फैलाने वाले करीब 600 फेसबुक पोस्ट हटवाए हैं. पोस्ट करने वालों की पहचान कर उन्हें कानूनी नोटिस देने की कार्रवाई की जा रही है. मिल्की और जोगिया गांव में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बल और मजिस्ट्रेट तैनात हैं. मामले में नामजद आरोपियों के अलावा 300 से 400 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है.
Also Read : VIDEO: रेलवे स्टाफ को हर ट्रेन में मुफ्त सफर की सुविधा नहीं, इन ट्रेनों में देना पड़ सकता है पैसा, वीडियो में जानिए पास के नियम