Rohini Acharya: लालू-राबड़ी के नाती 2 साल की मिलिट्री ट्रेनिंग पर गए, पढ़िए रोहिणी आचार्य ने बंदूक वाली फोटो के साथ क्या लिखा

Rohini Acharya: लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट किया है. उन्होंने बताया कि उनका 18 वर्षीय बेटा आदित्य 2 साल की बेसिक मिलिट्री ट्रेनिंग के लिए जा रहा है. जिस पर उन्होंने गर्व जताया और हौसला बढ़ाया.

Rohini Acharya: लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर की हैं. उन्होंने बताया कि उनका बेटा आदित्य अब 2 साल की बेसिक मिलिट्री ट्रेनिंग के लिए गया है. इस पोस्ट में रोहिणी ने बेटे पर गर्व जताते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

रोहिणी आचार्य ने लिखा कि प्री-यूनिवर्सिटी की पढ़ाई पूरी करने के बाद 18 साल की उम्र में उनका बड़ा बेटा आदित्य मिलिट्री ट्रेनिंग के लिए रवाना हुआ है. उन्होंने कहा, “आज मेरा दिल गर्व से भरा हुआ है. आदित्य अब 2 साल की बेसिक मिलिट्री ट्रेनिंग के लिए गया है.” मां के तौर पर उनका यह पोस्ट काफी भावुक नजर आया.

बेटे की तारीफ करते हुए रोहिणी ने क्या लिखा?

बेटे की तारीफ करते हुए रोहिणी ने आगे लिखा कि आदित्य बहादुर, साहसी और अनुशासन में रहने वाला है. उन्होंने लिखा, “जाओ, कमाल कर दिखाओ. हमेशा याद रखना, जिंदगी की सबसे कठिन लड़ाइयों में ही योद्धा बनते हैं. हम सबका प्यार और हौसला हमेशा तुम्हारे साथ है.”

‘गलत पहचानने की नजर भी दुरुस्त है और निशाना भी’

इसके अलावा रोहिणी आचार्य ने एक और पोस्ट भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा कि सही और गलत पहचानने की नजर भी दुरुस्त है और निशाना भी. इस पोस्ट के साथ उन्होंने एक तस्वीर भी डाली है, जिसमें वह निशाना साधते हुए नजर आ रही हैं.

सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहती हैं रोहिणी

इन दिनों रोहिणी आचार्य लगातार सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं और कई पोस्ट के जरिए अपनी बात रख रही हैं. हाल के दिनों में उन्होंने परिवार से दूरी बनाने की बात भी कही थी, जिसके बाद से उनके पोस्ट को अलग नजरिए से देखा जा रहा है. ऐसे में उनका यह नया पोस्ट भी काफी चर्चा में है.

राजनीतिक परिवार से जुड़े होने के बावजूद रोहिणी आचार्य के ये पोस्ट निजी जिंदगी और भावनाओं को लेकर ज्यादा हैं. बेटे के मिलिट्री ट्रेनिंग में जाने की खबर के बाद सोशल मीडिया पर लोग आदित्य को शुभकामनाएं दे रहे हैं और रोहिणी के इस जज्बे की तारीफ भी कर रहे हैं.

Also Read: छपरा में स्कूल जा रहे शिक्षक का फिल्मी स्टाइल में अपहरण, स्कॉर्पियो में जबरन बैठा ले गए अपराधी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >