ROB In Bihar: बिहार में इन तीन जगहों पर होगा ROB का निर्माण, 315 करोड़ रुपये तक खर्च का अनुमान

ROB In Bihar: बिहार के रोसड़ा, सलौना और पूर्णिया में तीन नए आरओबी बनाए जायेंगे. इसके लिए रेल मंत्रालय की तरफ से मंजूरी मिल गई है. साथ ही इसके निर्माण में करीब 315 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया गया है. आरओबी बनने से लोगों को बड़ा फायदा होगा और गुमटी पर इंतजार करने से छुटकारा मिल सकेगा.

ROB In Bihar: बिहार में कई सारे रोड, रेलवे और पुल प्रोजेक्ट्स पर काम किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में बिहार में तीन नए आरओबी बनाए जायेंगे. रोसड़ा, सलौना और पूर्णिया में लोगों की सहूलियत को देखते हुए आरओबी के निर्माण का फैसला लिया गया है. इसके बनने से लोगों के लिए गुमटी पर खड़े होकर इंतजार करने की झंझट खत्म हो सकेगी. निर्माण कार्य को लेकर रेल मंत्रालय ने स्वीकृति भी दे दी है.

निर्माण में 315 रुपये खर्च होने का अनुमान

तीनों आरओबी के निर्माण में करीब 315 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया गया है. दरअसल, SH 55 पर रूसेरा घाट रेलवे स्टेशन के पास लेवल क्रॉसिंग नंबर 17, सलौना रेलवे स्टेशन के पास किलोमीटर 24/5-6 पर स्थित लेवल क्रॉसिंग नंबर 6 बी और पूर्णिया कोर्ट और पूर्णिया रेलवे स्टेशन के बीच किलोमीटर 2/7-8 पर स्थित लेवल क्रॉसिंग नंबर 3 के जगह पर आरओबी बनाया जायेगा.

जल्द ही निकला जायेगा टेंडर

जानकारी के मुताबिक, रोसड़ा में बनाए जाने वाले आरओबी के लिए 103.42 करोड़ रुपये, सलौना में आरओबी के निर्माण में 101.81 करोड़ रुपये और पूर्णिया में करीब 109.75 करोड़ रुपये की लागत से आरओबी बनाए जाने की प्लानिंग है. रेलवे से मंजूरी मिलने के बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी की जा रही है.

लोगों को जाम की परेशानी से मिलेगा छुटकारा

फिलहाल, रोसड़ा, सलौना और पूर्णिया में रेलवे ओवरब्रिज नहीं होने के कारण लोगों को काफी देर तक रेलवे गुमटी पर खड़े होकर इंतजार करना पड़ता है. दरअसल, हर रोज काफी संख्या में गाड़ियां यहां से गुजरती हैं. जिसके कारण जाम की समस्या होती है. इस कारण स्थानीय लोगों को भी आने-जाने में परेशानी होती है. हालांकि, तीनों जगह पर आरओबी बनने से लोगों को इस परेशानी से छुटकारा मिल सकेगा.

Also Read: Railway Station Bihar: बिहार के इस रेलवे स्टेशन को बनाया जाएगा मॉडल टर्मिनल, बस मंजूरी मिलने का इंतजार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >