23 करोड़ की लागत से सहरसा के समडा से भमुरिया बाजार तक होगा सड़क का निर्माण, डिप्टी सीएम ने किया ऐलान

Bihar News: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सहरसा जिले के सौरबाजार प्रखंड में समडा से भमुरिया बाजार तक सड़क पुनर्निर्माण की घोषणा की है. PMGSY-III योजना के तहत 15.16 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण होगा, जिससे ग्रामीणों को आवागमन आसान बनेगा.

Bihar News: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सहरसा जिले के सौरबाजार प्रखंड में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत समडा से भमुरिया बाजार तक सड़क बनाने की घोषणा की है. इस परियोजना के लिए कुल 2344.624 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है. 15.16 किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण कार्य कुल 23 करोड़ 44 लाख रुपये से अधिक की लागत से पूरा किया जाएगा.

मजबूती का रखा जायेगा विशेष ध्यान

इस सड़क की चौड़ाई 5.50 मीटर होगी, जिससे न केवल बड़े वाहन आसानी से गुजर सकेंगे, बल्कि ग्रामीण जनता के आवागमन में भी सुविधा होगी. सड़क को मजबूत और टिकाऊ बनाने के लिए इसमें 50mm और 25mm SDBC की परतें डाली जाएंगी, जिससे इसकी उम्र और गुणवत्ता दोनों में वृद्धि होगी. सभी टेक्निकल परमीशन और टेंडरिंग प्रक्रिया पहले ही पूरी कर ली गई हैं.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

क्या बोले डिप्टी सीएम

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि यह सड़क परियोजना PMGSY-III के तहत प्रमुख ग्रामीण संपर्क परियोजनाओं में शामिल है. सड़क का डिजाइन T-09 कैटेगरी के अनुसार तैयार किया गया है, जिससे भारी वाहनों की आवाजाही भी सुगम रहेगी. परियोजना की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए ATCC ट्रैफिक सर्वे और अन्य तकनीकी मानकों का पालन किया जा रहा है.

इस सड़क निर्माण से ग्रामीणों को बाजार, स्कूल, अस्पताल और अन्य महत्वपूर्ण जगहों तक आने-जाने में सुविधा मिलेगी. कठिन मौसम और बरसात के समय भी यह रूट सुरक्षित रहेगा. सरकार का मकसद है कि ग्रामीण इलाकों में मजबूत और टिकाऊ सड़क नेटवर्क तैयार हो जिससे ग्रामीणों का जीवन सुरक्षित और सरल बने.

इस परियोजना से न केवल स्थानीय आवागमन में सुधार होगा बल्कि स्थानीय विकास और रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा. उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, ताकि जनता को बेहतर परिवहन सुविधा प्राप्त हो.

इसे भी पढ़ें: Bihar Politics: कांग्रेस के सामने झुके तेजस्वी, RJD समर्थकों का मनोबल तोड़ा, रामकृपाल यादव का बड़ा बयान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >