Road Accident: पटना में दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित कार ने कई लोगों को कुचला, सभी की हालत गंभीर

Road Accident: राजधानी पटना के वीरचंद पटेल पथ पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. एक अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने सड़क पर चल रहे कई लोगों को कुचल दिया है. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मिली जानकारी के अनुसार सभी की हालत गंभीर है.

Road Accident: राजधानी पटना के वीरचंद पटेल पथ पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. एक अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने सड़क पर चल रहे कई लोगों को कुचल दिया है. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मिली जानकारी के अनुसार सभी की हालत गंभीर है. इस कार पर हाईकोर्ट का स्टिकर चिपका हुआ है. बता दें की इस घटना के बाद मौके से कार चालक फरार है.

वहीं इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. वहीं ड्राइवर मौके से फरार हो गया है. बता दें कि कार में बैठे अन्य लोगों पर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. लोगों ने जमकर हंगामा किया. घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.

Also Read: पटना की ऑटो में बैठने से पहले देख लें ये नंबर, नहीं तो हो जाएगी जेब खाली, लिफ्टर गैंग सक्रिय

बताया जा रहा है कि यह कार ने कई ई रिक्शा और रिक्शा को टक्कर मारी है. जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है. यह हादसा पटना शहर के वीर चंद पटेल पथ पर हुआ है. तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को कुचल जिनका इलाज जारी है.

ये वीडियो भी देखें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >