Road Accident: पटना के बाढ़ में ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, मौत के बाद आक्रोशित हुई भीड़

Road Accident: पटना के बाढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो युवकों की मौत हो गयी है. इस घटना के बाद घंटों देर तक सड़क जाम रहा. हालांकि पुलिस के समझाने बुझाने के बाद आक्रोशित लोग शांत हुए.

Road Accident: बिहार की राजधानी पटना के बाढ़ में भीषण हादसा हुआ है, जिसमें दो युवकों की मौत हो गयी है. यह हादसा बाढ़ के औंटा गांव के पास हुआ है. बाढ़ के औंटा गांव के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दो युवको को कुचल दिया. इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया है. सड़क हादसे की सूचना मिलने के बाद सब इंस्पेक्टर विपुल कुमार और एएसआई सुधीर कुमार मौके पर पहुंचकर आक्रोशित भीड़ को समझा-बुझाकर शांत कराया.

ट्रक ने दो युवक को कुचला

जानकारी के अनुसार मृतक मोकामा के वार्ड नंबर 25 निवासी पंकज कुमार और विजय पंडित के पुत्र हिमांशु कुमार की मौत हुई है. दोनों मोकामा से हाथीदह की ओर जा रहे थे. इस दौरान एक ई-रिक्शा ने चकमा दे दिया. ई-रिक्शा से बचते ही अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दो युवको को कुचल दिया, इसमें एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक को अस्पताल ले जाया गया. जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

Also Read: Bihar News: पटना IOCL के पाइपलाइन में लीकेज के बाद डीजल लूटने की मची होड़, बड़े-बड़े गैलन लेकर पहुंचे लोग

पुलिस ने ट्रक किया जब्त

हाथीदह थाने के सब इंस्पेक्टर विपुल कुमार ने बताया कि अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया है, इससे एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि दूसरे युवक की मौत इलाज के दौरान अस्पताल में हो गयी. ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है, इसके साथ ही ट्रक को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >