Lalu Yadav: 'अदालत की तरह राजद भी लालू को अयोग्य घोषित करे', JDU ने पूर्व सीएम पर उठाये सवाल

Lalu Yadav: जनता दल यूनाइटेड ने राजद प्रमुख लालू यादव के हेल्थ पर गंभीर सवाल खड़ा किया है. जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि खराब हेल्थ के कारण लालू यादव को नजरबंद कर दिया गया है.

Lalu Yadav: राजद अध्यक्ष लालू यादव के स्वास्थ्य पर जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को अपने पिता के स्वास्थ्य के विषय में बताना चाहिए. जदयू नेता ने कहा, “अगर लालू यादव स्वस्थ हैं तो वे कार्यकर्ता दर्शन यात्रा में कहीं क्यों नहीं गए? अगर उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष रहने का औचित्य क्या है? दरअसल, वे राजनीतिक रूप से नजरबंद हैं. अदालत ने जिस तरह उन्हें अयोग्य घोषित किया है, उसी तरह राजद भी उन्हें अयोग्य घोषित करे.”

तेजस्वी को लालू यादव के स्वास्थ्य के बारे में बताना चाहिए

नीरज कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार के शुक्रवार को पिताजी के स्वास्थ्य को लेकर दी गई जानकारी का उल्लेख करते हुए कहा कि कल तक जो तथाकथित 9वीं पास व्यक्ति बिहार सीएम के स्वास्थ्य पर अनर्गल राजनीतिक टिप्पणी कर रहे थे, उन्हें मुख्यमंत्री के पुत्र निशांत कुमार जो बीआईटी मेसरा से इंजीनियरिंग ग्रेजुएट हैं, उन्होंने करारा जवाब दे दिया. अब तेजस्वी यादव को अपने पिता लालू यादव के स्वास्थ्य के बारे में बताना चाहिए.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

बिहार चुनाव की तैयारियों में जुटी एनडीए

भाजपा के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि अभी भाजपा ने राष्ट्र का चुनाव जीता, महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली भी जीते हैं, अब बिहार की बारी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हम लोग बिहार का चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे. नीतीश कुमार जैसा अनुभवी मुख्यमंत्री किसी के पास नहीं है. उन्होंने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार चल रही है और अच्छा काम कर रही है. नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार आगे बढ़ रहा है.

इसे भी पढ़ें: बिहार पहुंचते ही Congress प्रभारी ने भरी हुंकार, बोले- लड़ाई छोटी हो या बड़ी, जीतने के लिए लड़नी चाहिए

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >