Video: बिहार विधानसभा में RJD विधायक का अनोखा विरोध, लॉलीपॉप-झुनझुना लेकर सरकार पर कसा तंज

Bihar Politics: बिहार विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन RJD विधायक मुकेश रौशन अनोखे अंदाज में विरोध जताने पहुंचे. हाथ में लॉलीपॉप और झुनझुना लिए उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि बजट में जनता को सिर्फ आश्वासन दिया गया है.

Bihar Politics: बिहार विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले RJD विधायक मुकेश रौशन अनोखे अंदाज में विरोध जताते नजर आए. वे लॉलीपॉप और झुनझुना लेकर विधानसभा पहुंचे और सरकार पर तंज कसते हुए कहा, “बजट के नाम पर जनता के हाथ में सिर्फ लॉलीपॉप और झुनझुना पकड़ा दिया गया है. महिलाओं को आर्थिक मदद कहां मिली? युवाओं को नौकरियां कहां दी गईं? विशेष राज्य का दर्जा कहां गया?”

मंत्री ने दिया करारा जवाब

विधायक के विरोध पर मंत्री श्रवण कुमार ने पलटवार किया. उन्होंने कहा, “चुनाव में जनता इनसे पूछेगी कि आपने अपने क्षेत्र में क्या किया? शौचालय, पुस्तकालय, विवाह भवन, गलियों की स्थिति सुधारने के लिए क्या योगदान दिया? झुनझुना दिखाने वालों को जनता खुद झुनझुना पकड़ा कर विदा कर देगी.”

आज सदन में रखे जाएंगे छह महत्वपूर्ण प्रस्ताव

सदन की कार्यवाही मंगलवार को प्रश्नोत्तर काल से शुरू हुई, जिसके बाद ध्यानाकर्षण और नियमावलियों का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा. सरकार की ओर से कुल छह नियमावलियां पेश की जाएंगी, जिनमें जीएसटी रिपोर्ट, जल संसाधन विभाग की रिपोर्ट और सामाजिक कल्याण विभाग की रिपोर्ट शामिल हैं.

पढ़िए प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >