वैशाली में राजद नेता की हत्या में बड़ा खुलासा, तेजस्वी यादव के खिलाफ चुनाव लड़ने की कर रहे थे तैयारी

RJD Leader Murder: वैशाली के राघोपुर में पूर्व राजद नेता राजकुमार राय उर्फ आला राय की हत्या से चुनावी माहौल भी गरमा गया है. वह इस बार तेजस्वी यादव के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे थे.

RJD Leader Murder: वैशाली जिले के राघोपुर में बीती रात पूर्व राजद नेता और राघोपुर के निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार राय उर्फ आला राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस घटना ने इलाके में सनसनी मचा दी है और उनके समर्थकों में गुस्सा और चिंता दोनों व्याप्त हैं.

राजनीतिक या जमीन विवाद?

घटना को लेकर इलाके में दो तरह की चर्चा हो रही है. कुछ लोग इसे राजनीतिक साजिश मान रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे जमीन विवाद से जोड़कर देख रहे हैं. वहीं, पुलिस से अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग जोर पकड़ रही है.

राजद से इस्तीफा और तेजस्वी के खिलाफ चुनाव लड़ने की तैयारी

जानकारी के अनुसार, राजकुमार राय ने 6 महीने पहले सम्मान नहीं मिलने पर राजद से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद वह राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से तेजस्वी यादव के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे. उनके समर्थक और परिवार वाले इस घटना से स्तब्ध हैं.

परिवार और समर्थकों की प्रतिक्रिया

पटना के सबलपुर स्थित उनके आवास पर परिवार और समर्थकों का जमावड़ा लगा हुआ है. परिवार के अनुसार, राजकुमार राय इलाके में काफी चर्चित और लोकप्रिय नेता थे. उनकी हत्या से पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा छा गया है.

जमीन विवाद और पुराने मामले

राजकुमार राय के भाई ने बताया कि 2019 में जमीन को लेकर विवाद हुआ था, जिसका मामला अभी तक न्यायालय में चल रहा है. इसके अलावा कुछ दिनों पहले उन्होंने राघोपुर में कुछ लोगों के खिलाफ नया मामला भी दर्ज कराया था. पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है.

राजनीतिक गलियारों में हलचल

राजकुमार राय की हत्या से बिहार की राजनीति में भी हलचल पैदा हो गई है. राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि यह हत्या स्थानीय सियासी संतुलन को प्रभावित कर सकती है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच तेज कर दी है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है.

Also Read: Bihar Election 2025: कांग्रेस ने खींची अपनी चुनावी लकीर, जीत पक्की करने वाली इन सीटों पर नहीं करेगी समझौता!

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >