‘लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आदमी हूं…’, आरजेडी के पूर्व विधायक को फोन पर दी जान से मारने की धमकी

Mukesh Raushan Death Threat: आरजेडी के पूर्व विधायक डॉ. मुकेश रौशन को जान से मारने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है. धमकी देने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया है. लगातार कॉल मिलने के बाद पूर्व विधायक ने पुलिस को शिकायत दी, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है.

Mukesh Raushan Death Threat: राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के पूर्व विधायक मुकेश रौशन को जान से मारने की धमकी मिली है. धमकी देने वाले शख्स ने खुद को देश के कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग का मेंबर बताया है. मुकेश रौशन के पास एक मोबाइल नंबर 9346060129 से लगातार व्हाट्सएप कॉल और नॉर्मल फोन कॉल आ रहे हैं. फोन करने वाला अपराधी उन्हें सीधे जान से मारने की धमकी दे रहा है. बातचीत के दौरान उसने खुद का कनेक्शन लॉरेंस बिश्नोई गैंग से होने का दावा किया है और पूर्व विधायक को अंजाम भुगतने की बात कही है.

पटना एसएसपी और स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज

धमकी भरे कॉल आने के बाद मुकेश रौशन ने इस घटना की जानकारी सीनियर पुलिस अफसरों को दी. पूर्व विधायक ने पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) और स्थानीय अगमकुआं थाना को फोन करके पूरे मामले की गंभीरता से अवगत कराया है. इसके साथ ही उन्होंने वह मोबाइल नंबर भी पुलिस को सौंप दिया है जिससे उन्हें कॉल आ रहे थे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता, पुलिस ने शुरू की जांच

इस घटना के बाद पूर्व विधायक ने अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता जताई है. पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत एक्शन शुरू कर दिया है. पुलिस की स्पेशल टीम टेक्निकल सर्विलांस के जरिए उस मोबाइल नंबर की लोकेशन और कॉल डिटेल्स (CDR) खंगालने में जुट गई है.

अधिकारी यह पता लगा रहे हैं कि फोन करने वाला असली अपराधी कौन है और क्या सच में उसका संबंध किसी बड़े क्रिमिनल गैंग से है या किसी ने शरारत की है. पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: बिहार बुलेट ट्रेन पर बड़ा अपडेट, पटना से दिल्ली सिर्फ 4 घंटे 41 मिनट में, सिलीगुड़ी तक विस्तार की तैयारी

वाल्मीकिनगर में शुरू होगा हेली टूरिज्म, हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे पर्यटक, राजगीर-कैमूर से भी जुड़ेगा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Paritosh shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >