Ritlal Yadav RJD: बेऊर जेल से भागलपुर शिफ्ट करने पर रीतलाल की पत्नी का बड़ा दावा, बोलीं- ‘हत्या की हो रही साजिश…’

Ritlal Yadav RJD: दानापुर के विधायक व आरजेडी नेता रीतलाल यादव की तबियत पिछले दिनों बिगड़ गई थी. इस बीच अब रीतलाल यादव की पत्नी रिंकू देवी ने बड़ा दावा कर दिया है. दरअसल, पत्नी रिंकू देवी ने रीतलाल यादव के हत्या की साजिश होने की बात कही है.

Ritlal Yadav RJD: दानापुर के विधायक व आरजेडी नेता रीतलाल यादव की तबियत कुछ दिनों पहले ज्यादा खराब हो गई थी. जिसके बाद आनन-फानन में उनका इलाज करवाया गया. इस बीच विधायक रीतलाल यादव की पत्नी रिंकू देवी ने बड़ा दावा कर दिया है. दरअसल, पत्नी रिंकू देवी ने रीतलाल यादव की हॉस्पिटल की तस्वीर को शेयर किया. साथ ही बड़ा दावा करते हुए आरोप लगा दिया है. विधायक की पत्नी रिंकू देवी ने कहा कि, हमारे पति व राजद के माननीय विधायक रीतलाल यादव जी को एक प्रायोजित तरीके से अचानक बेउर जेल से भागलपुर जेल भेजकर, अपने पद और पावर का दुरूपयोग कर वरिय प्रशासन के अधिकारी द्वारा जेल के अंदर संस्थानिक व लोकतान्त्रिक हत्या कराने की साजिश रच रहा है.

तबियत खराब होने पर कही बड़ी बात

आगे रिंकू देवी ने यह भी कहा कि, सरकार की यही मंशा है कि जेल के अंदर उनकी हत्या करवाकर दानापुर विधानसभा से राजद का एक विधायक कम कर दो. विधायक जी का स्वास्थ्य बिल्कुल भी ठीक नहीं है और उन्हें समुचित इलाज भी नहीं मुहैया कराया जा रहा है. विगत दिनों केंद्रीय कारा भागलपुर में बंद दानापुर के राजद विधायक की तबियत खराब होने के बाद प्रशासन ने एक माननीय को जेल मैनुअल के खिलाफ जाकर सिर्फ खानापूर्ति के लिए निम्नस्तरीय अस्पताल में ले जाया गया. ऊपरी प्रशासन के दबाव में पूरी तरह से स्वास्थ्य ठीक न होने के बावजूद भी उनका समुचित इलाज न करवाकर आनन-फानन में उन्हें केंद्रीय कारा ले जाकर सेल में डाल दिया गया.

न्यायालय पर जताया विश्वास

रिंकू देवी ने आगे यह भी दावा किया कि, हमारे पति व एक विधायक के साथ ऐसा अमानवीय व्यवहार कर उनको मानसिक प्रताड़ित इसलिए किया जा रहा है कि, वह विपक्ष में हैं और माननीय न्यायालय में उनकी आस्था है. माननीय न्यायलय से इस देश में बड़ा कोई नहीं है. आखिर में रिंकू देवी ने इंसाफ मांगते हुए कहा कि, हमें ईश्वर से उम्मीद है और बिहार की जनता व माननीय न्यायलय पर भरोसा है कि विधायक जी को इंसाफ मिलेगा. आप सभी से गुजारिश है कि रीतलाल यादव जी के लिए दुआ करें. इस तरह से देखा गया कि, रीतलाल यादव की पत्नी रिंकू देवी ने एक बार फिर बड़ा दावा कर दिया है.

Also Read: Niyukti Patra Bihar: सीएम नीतीश ने 7468 एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, विश्वास जताते हुए मुख्यमंत्री ने कही बड़ी बात

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >