Revenue Department: ऑनलाइन सेवाओं में लापरवाही पर राजस्व विभाग का सख्त संदेश, निलंबन की चेतावनी

Revenue Department Bihar Bhumi Update: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने अंचल कार्यालयों में सीएससी-वीएलई को प्रमुख स्थान देने के आदेश का पालन न होने पर कड़ा रुख अपनाया है. विभाग को मिली शिकायतों के बाद अपर मुख्य सचिव ने सभी कलेक्टरों को सख्त निर्देश दिए हैं और पालन न करने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी है.

Revenue Department Bihar Bhumi Update: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने पहले ही सभी अंचल कार्यालयों को यह निर्देश दिया था कि आम लोगों को ऑनलाइन सेवाओं का लाभ आसानी से मिले. इसके लिए चुने गए सीएससी–वीएलई को ऑफिस में एक सही और दिखाई देने वाली जगह पर बैठाया जाए. यह इसलिए जरूरी था ताकि रैयत और भू-धारक बिना किसी परेशानी के सीएससी के माध्यम से अपने जरूरी काम करा सकें.

विभाग का मकसद ही रह गया अधूरा

विभाग को हाल ही में जो फीडबैक मिला, वह संतोषजनक नहीं था. अधिकतर अंचल अधिकारियों ने इस आदेश पर ठीक से अमल ही नहीं किया. कई जगहों पर वीएलई को बैठने की सही व्यवस्था नहीं की गई और कुछ अंचलों में तो ऐसा स्थान दिया गया जहां उन्हें लोग देख भी नहीं पाते. इससे विभाग का पूरा मकसद ही अधूरा रह गया. इसी स्थिति को देखते हुए विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने इसे गंभीरता से लिया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

अधिकांश अधिकारियों ने आदेश नहीं माना

अपर मुख्य सचिव ने अपने नए निर्देश में कहा है कि यह मामला सीधा-सीधा विभागीय आदेश की अवहेलना और अनुशासनहीनता के समान है. वीएलई को उचित स्थान देने संबंधी आदेश पहले 30 अप्रैल 2025 को जारी किया गया था और फिर 18 नवंबर 2025 को दोबारा दोहराया गया. इसके बावजूद अधिकांश अधिकारियों ने इसे लागू नहीं किया.

नए आदेश में सभी कलेक्टरों को सख्ती से कहा गया है कि वे अपने-अपने जिले के सभी अंचल अधिकारियों को तुरंत निर्देशित करें कि एक चुने हुए सीएससी-वीएलई को अंचल कार्यालय में ऐसे स्थान पर बैठाया जाए जहां से वह लोगों को आसानी से दिखाई दें और बिना किसी दिक्कत के काम कर सकें. यह व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित की जाये ताकि आम जनता को ऑनलाइन सेवाओं का लाभ आसानी से मिल सके.

अपर मुख्य सचिव ने यह भी कहा कि 28 नवंबर तक सभी समाहरणालय को इस आदेश की रिपोर्ट भेजें. जो अंचल अधिकारी इस निर्देश को नजरअंदाज करेंगे, उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी. आदेश में यह भी कहा गया है कि पालन नहीं करने वालों के खिलाफ तत्काल निलंबन की कार्रवाई और अनुशासनिक कार्यवाही शुरू करने के लिए आरोपपत्र भेजा जाएगा.

इसे भी पढ़ें: 2024 में हार गए थे चुनाव, 2025 में दानापुर से बाहुबली को हराया, अब नीतीश कैबिनेट में मिली जगह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >