बिहटा में नाबालिग से दुष्कर्म, एक गिरफ्तार

बिहटा बाजार स्थित आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज) पर रविवार की रात एक नाबालिग छात्रा के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया

बिहटा. बिहटा बाजार स्थित आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज) पर रविवार की रात एक नाबालिग छात्रा के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया. घटना के बाद पीड़िता ने सोमवार सुबह अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी. परिजनों ने तत्काल इसकी शिकायत बिहटा अमहारा स्थित आइआइटी थाना में दर्ज करायी. आइआइटी थाना प्रभारी शिवशंकर कुमार ने एक आरोपी विजय कुमार को लई बाजार से गिरफ्तार कर लिया है. जबकि दूसरे की तलाश में छापेमारी की जा रही है. हालांकि इस मामले में क्षेत्रीय अधिकार क्षेत्र को लेकर बिहटा और आइआइटी थाना और रेल थाना आपस में उलझे रहे. पीड़िता द्वारा दी गयी लिखित शिकायत को पहले आइआइटी थाना ने दर्ज करायी, लेकिन घटनास्थल रेल थाना क्षेत्र में आने के कारण मामला रेल थाना को सौंप दिया गया. उधर रेल थाना प्रभारी आरती सिंह ने कहा कि घटनास्थल बिहटा थाना क्षेत्र में आता है, इसलिए मामला बिहटा थाना को ट्रांसफर किया जाना चाहिए. इस तरह तीनों थानों के बीच अधिकार क्षेत्र को लेकर मामला उलझता नजर आया. फिलहाल इस मामले में आइआइटी थाना कार्रवाई कर रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Mahesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >