Ram Vilas Paswan RIP LIVE Updates: पंचतत्व में विलीन हुए रामविलास, जीतनराम मांझी ने की भारत रत्न देने की मांग

Ram Vilas Paswan Death & RIP LIVE Updates : केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान का शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गये. पटना के दीघा घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ दिवंगत रामविलास का अंतिम संस्कार किया गया. बेटे चिराग पासवान ने दी पिता को मुखाग्नि दी. बता दें कि रामविलास पासवान गुरुवार शाम 74 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था. शुक्रवार शाम पासवान का पार्थिव शरीर वायुसेना के विशेष विमान से पटना लाया गया था.

Live Updates
2:15 AM. 11 Oct 20 8:45 PM. 10 Oct

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम माँझी ने शनिवार को राष्ट्रपति को पत्र लिखकर दलित नेता रामविलास पासवान को ‘भारत रत्न’ से सम्मानित करने और उनके दिल्ली आवास को स्मारक घोषित करने की मांग की है

2:15 AM. 11 Oct 20 8:45 PM. 10 Oct

बिहार के पूर्व सीएम जीतनराम मांझी ने रामविलास पासवान को भारत रत्न देने की मांग की है.

2:15 AM. 11 Oct 20 8:45 PM. 10 Oct

दलितों के सबसे बड़े नेता थे रामविलास -सुशील मोदी

दिवगंत राजनेता रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर के बाद देश में दलितों के सबसे बड़े नेता रामविलास पासवान थे. जेपी के बाद बिहार के वे पहले ऐसा नेता रहे जिन्हें मिलिट्री ऑनर के साथ अंतिम विदाई दी गई.

2:15 AM. 11 Oct 20 8:45 PM. 10 Oct

पंचतत्व में विलीन हुए रामविलास

बिहार के कद्दावर नेता रामविलास पासवान का शनिवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ पटना दीघा स्थित जनार्दन घाट पर अंतिम संस्कार किया गया. पासवान के पुत्र एवं सांसद चिराग पासवान ने मुखाग्नि दी.अंतिम संस्कार के दौरान दीघा स्थित घाट पर भारी संख्या में लोग मौजूद थे और ‘रामविलास अमर रहें’ के नारे लगा रहे थे.

2:15 AM. 11 Oct 20 8:45 PM. 10 Oct

पिता को मुखाग्नि देते समय बेहोश हुए चिराग पासवान

रामविलास पासवान को मुखाग्नि देते हुए बेटे चिराग पासवान बेहोश हो कर गिर पड़े. पटना के दीघा के जनार्दन घाट पर नम आंखों से दी जारी है रामविलास पासवान को अंतिम विदाई. अंत्येष्टि से पहले दिवंगत रामविलास को राजकीय सम्मान.

9:47 PM. 10 Oct 20 4:17 PM. 10 Oct

सीएम नीतीश कुमार ने दी श्रद्धांजलि

मुख्य बातें

Ram Vilas Paswan Death & RIP LIVE Updates : केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान का शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गये. पटना के दीघा घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ दिवंगत रामविलास का अंतिम संस्कार किया गया. बेटे चिराग पासवान ने दी पिता को मुखाग्नि दी. बता दें कि रामविलास पासवान गुरुवार शाम 74 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था. शुक्रवार शाम पासवान का पार्थिव शरीर वायुसेना के विशेष विमान से पटना लाया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >