बेऊर जेल से वोट देने पहुंचे अनंत सिंह, विधानसभा में दिखाया विक्ट्री का साइन

Rajya Sabha Election 2026: मोकामा के विधायक अनंत सिंह आज विधानसभा में वोट डालने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने विक्ट्री का साइन दिखाया. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वे सीएम नीतीश कुमार को वोट देंगे.

Rajya Sabha Election 2026: राज्यसभा चुनाव को लेकर बिहार विधानसभा में वोट डाले जा रहे हैं. इस बीच बेऊर जेल में बंद मोकामा के विधायक अनंत सिंह विधानसभा में वोट डालने पहुंचे. इस दौरान सुरक्षाकर्मी भी मौजूद रहे. मीडिया के सवालों पर अनंत सिंह ने 5 सीटों पर एनडीए की जीत का दावा किया. अनंत सिंह ने कहा, पांचों सीट हम जीतेंगे. हम नीतीश जी को वोट करेंगे.

जेल से अनंत सिंह कब आयेंगे बाहर?

इसके अलावा मीडिया ने अनंत सिंह से जेल से बाहर आने को लेकर भी सवाल किया, जिस पर उन्होंने बताया कि मामला फिलहाल हाई कोर्ट में है. कब बाहर आयेंगे, अब तक कंफर्म नहीं. इस दौरान बिहार विधानसभा पहुंचने पर अनंत सिंह ने विक्ट्री का साइन भी दिखाया. राज्यसभा चुनाव को लेकर विधानसभा में वोट डालने के बाद अनंत सिंह वापस बेऊर जेल लौट गए.

अब इलेक्शन नहीं लड़ेंगे अनंत सिंह ?

निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाने के सवाल पर अनंत सिंह ने कहा, ये सब नीतीश कुमार तय करेंगे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जो भी करेंगे, वो स्वीकार होगा. इसके साथ ही अनंत सिंह से जब पूछा गया कि उन्होंने कहा था नीतीश कुमार नहीं रहेंगे तो वे इस्तीफा दे देंगे. इस पर अनंत सिंह ने कहा, हम अब इलेक्शन नहीं लड़ेंगे.

कोर्ट में दायर की गई थी याचिका

जानकारी के मुताबिक, एमपी एमएलए की विशेष कोर्ट के न्यायाधीश प्रवीण कुमार मालवीय की अदालत में याचिका दायर की गई थी. याचिका में कहा गया था कि 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव को लेकर मतदान होना है. ऐसे में एक मतदाता जेल में बंद है. इसलिए पुलिस की सुरक्षा के बीच उन्हें मतदान करने की अनुमति दी जाए. अनंत सिंह के वकील की तरफ से दायर की गई इस याचिका पर सुनवाई हुई. वकील की अर्जी स्वीकार कर ली गई.

कोर्ट ने दिया था वोट डालने का आदेश

कोर्ट की ओर से बेऊर जेल के काराधीक्षक (Jail Superintendent) को आदेश दिया गया कि अनंत सिंह को पूरी सुरक्षा के साथ विधानसभा ले जाया जाए और उन्हें मतदान कराया जाए. वोटिंग के बाद अनंत सिंह को वापस जेल भेज दिया जाए. ऐसे में आज अनंत सिंह कड़ी सुरक्षा के बीच वोट डालने के लिए पहुंचे. राज्यसभा चुनाव को लेकर जिस तरह से आंकड़ों का खेल देखा जा रहा, ऐसे में एक-एक वोट की अहमियत बढ़ गई है.

Also Read: RJD विधायक ने तेजस्वी यादव के दावों को बताया फेक, कहा- सिर्फ बोलने से कुछ नहीं होता

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >