राजधानी सवा पांच, तो गरीब रथ 15 घंटे रही लेट

राज्य में ठंड व कोहरे का असर कम हो रहा है, लेकिन ट्रेनों की लेटलतीफी अब भी जारी है

पटना.

राज्य में ठंड व कोहरे का असर कम हो रहा है, लेकिन ट्रेनों की लेटलतीफी अब भी जारी है. रविवार को पांच से 15 घंटे तक कई ट्रेनें देरी से पटना जंक्शन पहुंचीं. ट्रेनों के घंटों लेट होने से यात्रियों को स्टेशन पर लंबा इंतजार करना पड़ा, वहीं कई यात्रियों की आगे की कनेक्टिंग ट्रेनें भी छूट गईं. रेलवे के अनुसार दिल्ली, हावड़ा, मुंबई, अमृतसर, देहरादून, कामाख्या, अहमदाबाद और बालुरघाट जैसे प्रमुख गंतव्यों को जोड़ने वाली अनेक एक्सप्रेस ट्रेनें निर्धारित समय से एक से आठ घंटे तक देर रहीं. इसमे सबसे अधिक ट्रेन नंबर 12436 जयनगर गरीब रथ एक्सप्रेस 15 घंटे 18 मिनट, दिल्ली से पटना आई ट्रेन नंबर 12310 तेजस राजधानी 5 घंटे 15 मिनट, ट्रेन नंबर 12326 गुरुमुखी एक्सप्रेस 4 घंटे 27 मिनट, ट्रेन नंबर 12394 संपूर्णक्रांति 7 घंटे 45 मिनट, ट्रेन नंबर 12392 श्रमजीवी 5 घंटे 38 मिनट, ट्रेन नंबर 12304 पूर्वा 3 घंटे 10 मिनट देरी से पहुंची.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: KUMAR PRABHAT

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >