Patna: रेल पुलिस को बड़ी सफलता, लूटपाट की योजना बना रहे चार अपराधी गिरफ्तार...

Railway News: रेलवे स्टेशन और ट्रेन में घुसकर यात्रियों को कट्टा दिखाकर लूटपाट की साजिश रच रहे चार अपराधियों को रेल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इनके पास से एक कट्टा, चार गोली और ब्लेड के टुकड़े मिले हैं.

Railway News: रेलवे स्टेशन और ट्रेन में घुसकर यात्रियों को कट्टा दिखाकर लूटपाट की साजिश रच रहे चार अपराधियों को रेल पुलिस ने जनशताब्दी एक्सप्रेस से गिरफ्तार की है. इनके पास से एक कट्टा, चार गोली और ब्लेड के टुकड़े बरामद किए गए हैं. जिसकी मदद से ये लोग लूटपाट की घटना को अंजाम दे रहे थे. यह गिरोह श्रावणी मेले की भीड़ के बीच ट्रेन में लूट की अंजाम देने को साजिश रच रहा था.

इनकी पहचान वीर अभिमन्यु कुमार, संजय कुमार, रजनीश कुमार और गणेश कुमार के रूप में की गई है. सभी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के निवासी हैं. इन सभी अपराधी से पूछताछ कर अन्य गिरोह की जानकारी जुटाई जा रही है. इनके दो अन्य साथियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

ये भी पढ़ें: कटिहार में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस…

रेल एसपी ने दी मामले की जानकारी

रेल एसपी अमृतेंदु शेखर ठाकुर का ने कहा कि श्रावणी मेले को लेकर रेल पुलिस मोबाइल चोरी, चेन स्नेचिंग, अटैची लिफ्टर एवं अन्य अपराधों के विरूद्ध अभियान चला रही है. इसी क्रम में शनिवार को मोकामा से अप जन शताब्दी एक्सप्रेस में मोकामा से पटना तक चार सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई थी.

पुलिस आवाज दी तो भागने लगे अपराधी

जैसे ही ट्रेन पटना साहिब रेलवे स्टेशन पर खड़ी हुई पुलिसकर्मियों ने देखा कि ट्रेन के दरवाजे के पास चार लोग खड़े हैं. संदेह पर पुलिस ने आवाज लगाई तो वे तेजी से बोगी में भागने लगे. उन चारों को ट्रेन में ही दबोच लिया गया है. दबोचे गए अपराधियों के पास से टिकट नहीं मिला, तलाशी में वीर अभिमन्यु के पास कट्टा, रजनीश के पास गोली व अन्य दोनों के पास ब्लेड बरामद किए गए हैं.

पांच मोबाइल भी बरामद हुआ हैं. आरोपितों ने बताया कि वह ट्रेन में सवार होकर मौका देख यात्रियों को कट्टा दिखाकर आभूषण व कीमती सामान लूटते थे.

शिवमय हुआ सुलतानगंज, श्रावणी मेले का आज होगा विधिवत उद्घाटन, देखिए गंगा घाट का वीडियो…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >