Raid In Bihar: भागलपुर में सब रजिस्ट्रार के ठिकाने पर ईओयू की रेड, करोड़ों की काली कमाई का भंडाफोड़

Raid In Bihar: बिहार के भागलपुर में सब रजिस्ट्रार विनय कुमार सौरभ के ठिकानों पर ईओयू का छापा पड़ा. विनय कुमार सौरभ पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है. भागलपुर के अलावा पटना, पूर्णिया और रोहतास में भी ईओयू की रेड पड़ी.

Raid In Bihar: बिहार में एक और भ्रष्ट अधिकारी पर ईओयू ने शिकंजा कसा. आज शुक्रवार को भागलपुर में सब रजिस्ट्रार विनय कुमार सौरभ के ठिकानों पर ईओयू ने छापेमारी की. सब रजिस्ट्रार विनय कुमार सौरभ पर गलत तरीके से संपत्ति अर्जित का आरोप है. सब रजिस्ट्रार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. आरोप है कि, विनय कुमार सौरभ ने गलत तरीके से अपनी आय से 188 फीसदी अधिक संपत्ति अर्जित की है.

इन जिलों में भी छापेमारी

जानकारी के मुताबिक, भागलपुर के अलावा पटना, पूर्णिया और रोहतास में भी ईओयू की रेड पड़ी. जिले के डिस्ट्रिक्ट सब रजिस्ट्रार विनय कुमार सौरभ के आवास पर शुक्रवार की सुबह ईओयू की टीम पहुंची. जिले के खंजरपुर इलाके में अभिनव इन्क्लेव अपार्टमेंट में उनका आवास है. छापेमारी के दौरान बरारी थाने की पुलिस भी मौजूद रही.

21 अगस्त को दर्ज किया गया मामला

सब रजिस्ट्रार विनय सौरभ के पैतृक आवास सेनुआर, थाना शिव सागर, जिला रोहतास और पूर्णिया के पैनोरमा सिटी स्थित उनके एक अन्य आवास पर भी ईओयू की अलग-अलग टीम पहुंची है. मामले में बताया जा रहा है कि, सब रजिस्ट्रार विनय कुमार सौरभ के खिलाफ 21 अगस्त को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था. जिसके बाद आज 22 अगस्त को उनके अलग-अलग ठिकानों पर ईओयू की टीम रेड के लिए पहुंची.

निबंधन कार्यालय में हड़कंप

सब रजिस्ट्रार विनय कुमार सौरभ करीब डेढ़ साल से भागलपुर में तैनात हैं. उनके आवास पर छापेमारी की सूचना मिलते ही निबंधन कार्यालय में भी हड़कंप मंच गया है. सौरभ पर 188.23 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है. छापेमारी के दौरान क्या कुछ ईओयू की टीम को मिलता है, यह देखने वाली बात होगी.

मोतिहारी में हुई थी रेड

बिहार में लगातार जांच एजेंसियां एक्टिव हैं. इससे पहले 21 अगस्त को बिहार के मोतिहारी के गोबिंदगंज थाना क्षेत्र में NIA की टीम ने कुख्यात अपराधी और भू माफिया राहुल मुखिया के घर पर छापेमारी की थी. खजुरिया गांव स्थित उसके घर पर छापेमारी की गई. इसके साथ ही पकड़ी दयाल के थरबिटिया में पूर्व मुखिया छेदी सिंह के घर भी रेड हुई थी. एके-47 से जुड़े मामले में दोनों पूर्व मुखिया के घर केंद्रीय जांच एजेंसी ने शिकंजा कसा.

Also Read: Bihar News: ‘वेलकम मोदी जी इन गयाजी’ मशहूर सैंड आर्टिस्ट ने किया अनोखे अंदाज में स्वागत, डिजाइन देख दिल दे बैठेंगे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >